*दिल्ली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की शतरंज प्रतियोगिता हेतु छत्तीसगढ़ राज्य की U_ 17 टीम का चयन*

*दिल्ली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की शतरंज प्रतियोगिता हेतु छत्तीसगढ़ राज्य की U_ 17 टीम का चयन*
*बिलासपुर. छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ द्वारा बिलासपुर जिला शतरंज संघ को यह उत्तरदायित्व सौंपा गया था कि, वह छत्तीसगढ़ राज्य की अंडर 15 शतरंज टीम का चयन करके दिल्ली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्पर्धा में सम्मिलित होने हेतु खिलाड़ियों का चयन करें ।आज पारितोषिक वितरण एवं समाज समापन समारोह के अध्यक्ष*
   *श्री नवीन कुमार अग्रवाल अध्यक्ष बिलासपुर जिला शतरंज संघ एवं शतरंज के वरिष्ठ खिलाड़ी संतोष कुमार जैन मनेंद्रगढ़, एवं अमित दुबे विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित थे ।समापन समारोह में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से आए हुए बालक बालिकाएं एवं उनके परिजन तथा खेल प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे हैं ।इस कार्यक्रम का संचालन अभिनव पांडे द्वारा किया गया अंडर फिफ्टीन समूह में निम्नलिखित खिलाड़ियों का चयन किया गया* *गगन साहू रायगढ़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. द्वितीय स्थान पर यशद बाम्बेश्वर रायगढ़ तथा प्रतिष्ठान पर लव ज्योति* *जगदलपुर और चतुर्थ स्थान पर मयंक सोनारे दुर्ग ने राष्ट्रीय स्तर पर*
*आयोजित होने वाली प्रतिस्पर्धा के लिए छत्तीसगढ़ राज्य का*  *प्रतिनिधित्व की पात्रता प्राप्त कर ली है इसी प्रकार बालिका समूह में प्रथम स्थान पर सौम्या अग्रवाल रायपुर सानिया ध्रुवंशी बिलासपुर*  *जयसमंद कौर कोरबा तथा धारणी साहू बालोद ने राज्य का प्रतिशत करने की पात्रता प्रदान कर ली है*
    *उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ ने गत माह विश्व शतरंज जगत पर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है इसी प्रकार बिलासपुर शतरंज का एक प्रमुख स्थान बन रहा है जहां पर विभिन्न प्रकार की शतरंज की प्रतिस्पर्धा आयोजित हो रही हैं जिसके माध्यम से छोटे छोटे बालक बालिकाएं एवं नई नई प्रतिभाओं को शतरंज की प्रतिस्पर्धा में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हो रहा है शतरंज के प्रशिक्षण हेतु बिलासपुर जिला शतरंज संघ तरह-तरह के प्रयास कर रहा है शतरंज के प्रचार प्रसार में नगर के गणमान्य लोगों का तथा विभिन्न प्रकार के शतरंज खिलाड़ियों का भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है इसी का परिणाम है कि अशोक वाटिका में 4 दिनों तक जो शतरंज स्पर्धा आयोजित की गई है उसमें कार्य करने वाले दिन रात एक कर देने वाले बिना भूख प्यास की चिंता किए हुए सेवा में समर्पित कार्यकर्ताओं को बिलासपुर जिला शतरंज संघ द्वारा मेडल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया इस प्रतियोगिता में सम्मिलित हुए समस्त बालक बालिकाओं को बिलासपुर जिला शतरंज संघ प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान किया गया है।*
     *शतरंज के प्रचार प्रसार एवं शतरंज के विकास में युवा मोर्चा का हिस्सा ले रहे हैं और आने वाले समय में बिलासपुर शतरंज के एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित होगा जहां पर शतरंज का प्रशिक्षण शतरंज की प्रतियोगिताएं शतरंज का प्रचार प्रसार व्यापक रूप में दिखलाई पड़ने की पूरी पूरी संभावना है और यहां की स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचने में बिलासपुर जिला शतरंज संघ लगातार सतत प्रयास कर रहा है*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ