*संतोष कुमार जी नेशनल आर्मी कैलेंडर द्वारा प्रतियोगिता के मुख्य निर्णय राखी देवांगन को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया*
*मनेंद्रगढ़। बिलासपुर जिला शतरंज संघ द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के निर्देश पर 11 वर्ष से कम आयु के बालक बालिकाओं तथा 15 वर्ष से कम आयु के बालक बालिकाओं का छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तरीय शतरंज टूर्नामेंट आयोजित किया गया इस प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक रॉकी देवांगन को समापन समारोह में संतोष कुमार जैन नेशनल आर्बिटर मनेंद्रगढ़ द्वारा सम्मानित किया गया।*
   *यह उल्लेखनीय है कि राकी देवांगन ने बहुत ही कम आयु में अखिल भारतीय शतरंज संघ द्वारा आयोजित विभिन्न प्रकार की आर्बिटर परीक्षाएं उत्तीर्ण कर ली है तथा आपके कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में विभिन्न प्रकार की शतरंज प्रतियोगिताओं में आप मुख्य निर्णायक के उत्तर दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं।* *श्री देवांगन जी शतरंज के अच्छे जानकार हैं बच्चों के लिए प्रशिक्षण देने का कार्य करते हैं अभी हाल में इन्होंने बलरामपुर जिले के विभिन्न ग्रामीण अंचलों में जाकर शतरंज का प्रशिक्षण बच्चों को प्रदान किया था। भूलेख बिलासपुर में आयोजित इस प्रतिस्पर्धा में किसी भी प्रकार का कोई भी वाद  विवाद नहीं हुआ है और खेल के नियमों के प्रति समस्त बच्चों को आपने बहुत अच्छी तरह संतुष्ट किया है तथा शतरंज के अंतरराष्ट्रीय नियमों के जानकार होने के कारण आपने समय-समय पर नवोदित खिलाड़ियों को विभिन्न प्रकार के अंतरराष्ट्रीय नियमों से अवगत भी कराया है।*
  *बिलासपुर जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष नवीन कुमार अग्रवाल जी ने श्री राखी देवांगन के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनके द्वारा विगत 4 दिनों से बिलासपुर में जो समर्पण सेवाएं दी जा रही थी उसके प्रति हार्दिक आभार जताया है.*