जन अभियान परिषद ने भालूमाडा में चलाया नशा मुक्ति जागरूकता अभियान**लोगों को जागरूक किया मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के बारे में*



*जन अभियान परिषद ने भालूमाडा में चलाया नशा मुक्ति जागरूकता अभियान*

*लोगों को जागरूक किया मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के बारे में*
जमुना कोतमा आज दिनांक 15 अक्टूबर 22 जन अभियान परिषद की"नवांकुर संस्था" नगर विकास प्रस्फुटन समिति द्वारा सेक्टर क्रमांक 4 के अंतर्गत सभी प्रस्फुटन समिति व एमएसडब्लू व बीएसडब्लू छात्रों की सेक्टर स्तरीय बैठक का आयोजन स्थान राम जानकी मंदिर भालूमाडा के प्रांगण में  समय दोपहर 3:30 बजे किया गया, जिसमे उपस्थित समिति सदस्यों व छात्रों की औपचारिक परिचय से शुरूआत करते हुए जन अभियान परिषद की विभिन्न योजनाओं व दस्तावेज संधारण की जानकारी दी गई व सभी मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान व नशा मुक्ति अभियान से जुडकर  गंभीरतापूर्वक कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया, आज के कार्यक्रम के समापन में समय 5:30 पर "हिन्दी के प्रकाश कार्यक्रम" की जानकारी देते हुए दीप प्रज्वलित किया गया तथा उपस्थित सदस्यों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई.... आज की बैठक में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति पोड़ी, भलवाली, पयारी न.2 ,भालूमाड़ा,पसान,जमुना कॉलरी, भेडवाटोला,गंभिरवा टोला सदस्य सीएमसीएलडीपी छात्र, राम जानकी मंदिर के पुजारी जी नवांकुर संस्था अध्यक्ष श्रीमती शिवानी सिंह, सचिव  शारदा चौरसिया एवं पार्वती वर्मा की सराहनीय सहभागिता रही....

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ