चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार। दो फरार।नगद सहित जेवरात बरामद।मनेन्द्रगढ़ पुलिस की कार्यवाही।

चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार। दो फरार।
नगद सहित जेवरात बरामद।
मनेन्द्रगढ़ पुलिस की कार्यवाही।

कोरिया। मनेन्द्रगढ़ के बदन सिंह मोहल्ला में लगभग 10 दिन पूर्व हुए चोरी के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है चोरी की इस घटना में शामिल 2 युवकों को गिरफ्तार किया गया है और 2 फरार है। पुलिस ने चोरी हुआ माल भी बरामद कर लिया है।
                चोरी के इस मामले का खुलासा करते हुए इंचार्ज थाना प्रभारी राम नयन गुप्ता ने बताया की प्रार्थी
राजेन्द्र श्रीवास्तव पिता स्व. ईश्वरीय प्रसाद श्रीवास्तव निवासी बदन सिंह मोहल्ला मनेन्द्रगढ़ एक लिखित शिकायत दर्ज कराया की दिनांक 01.07 2021 को प्रार्थी की लडकी रिया श्रीवास्तव की शादी होटल हसदेव इन में में हो रहा थी। शादी समारोह में पुरे परिवार और रिश्तेदार हसदेव इन होटल मे थे। इसी दौरान रात्रि लगभग 2 बजे से सुबह करीब 9 बजे के बीच कोई अज्ञात चोर दरवाजा का ताला तोड़कर घर के अन्दर में रखा आलमारी का लॉक तोडकर आलमारी में रखा 8 जोडी चांदी का पायल , बिछिया , सोने का सेट , शर्ट पेंट 8 जोडी , खराब पड़ा दो नग मोबाईल , पर्स में रखा जेवरात के कागजात , एटीएम पेन कार्ड , आधार कार्ड , जूता शादी व शादी में मिले नगदी रकम लगभग 1,25,000 / रूपये कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है।
           प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की गई तथा सम्पूर्ण तथ्यों से पुलिस अधीक्षक कोरिया संतोष सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति मधुलिका सिंह को अवगत कराया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश और
पुलिस अनु.अधिकारी मनेन्द्रगढ़ कर्ण कुमार उके के मार्गदर्शन में सहायक उप निरीक्षक नईम खान , सहायक उप निरीक्षक आर. एन.गुप्ता के नेतृत्व में अलग अलग टीम बनाकर संदेही सलभ तिवारी उर्फ मोन्टी और शनि दुबे उर्फ उर्फ सीत कुमार को बिलासपुर से पकड़ा गया। मनेन्द्रगढ  लाकर पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा अपना जूर्म स्वीकार कर लिया गया है और उनसे चोरी का माल बरामद कर लिया गया है। प्रकरण के दो आरोपी फरार है जिनकी पतासाजी की जा रही है। 
       सम्पूर्ण कार्यवाही में उप निरीक्षक सचिन सिंह थाना प्रभारी , सहायक आर.एन. गुप्ता , सहायक उप निरीक्षक नईम खान , आरक्षक इस्ताक खान , जितेन्द्र ठाकुर , प्रिंस कुमार राय , प्रमोद यादव , राजेश कुमार , भूपेन्द्र यादव , पुरुषोत्तम बघेल की सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ