दबंगों द्वारा किसान के खनिहाल पर किया जा रहा कब्जा लाचार किसान थाना पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार

दबंगों द्वारा किसान के खनिहाल पर किया जा रहा कब्जा 

लाचार किसान थाना पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार
संतोष चौरसिया
जमुना कोतमा अनूपपुर। जिले के भालूमाडा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत बदरा मे किसान के खनिहाल मे दबंगों के  द्वारा कब्जा करने का मामला प्रकाश में आया है। जिसमें किसान बबलू रजक ने थाना पहुंचकर शिकायत करते हुए कहां है कि गांव के कुछ लोग मेरे किसानी में निस्तार होने वाले खनिहाल पर कब्जा किया जा रहा है तथा खनिहाल के चारों तरफ तार से फेंसिंग और लकड़ी का गेट बनाया था किया काटकर ले गए लकड़ी का गेट दबंगों द्वारा तोड़ दिया गया। 

यह मामला - बबलू रजक ने बताया कि 40 वर्ष पूर्व मेरे पिता नांदा को दूधसिया बाई के ने अपने हिस्से की जमीन जिसमें खसरा नंबर 1584 / 2493 रखवा 0.506 भूमि लगभग 4 डिसमिल जमीन मेरे पिता को विक्रय किया था जिसमें हम दोनों भाई अपनी खेती किसानी करके इस जमीन का उपयोग खानीहाल के रूप में करते आ रहे हैं। परंतु कोदू सिंह पिता लल्ला सिंह पुत्र गुलाब सिंह द्वारा जमीन पर अतिक्रमण किया जा रहा है जमीन खाली करने के धमकी के साथ मारपीट व जान से मारने की धमकी दी जा रही है।


इनका कहना है 

मामले को संज्ञान में लेते हुए तत्काल कार्यवाही की जाएगी।
हरिशंकर शुक्ला थाना प्रभारी भालूमाडा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ