पसान नगर पालिका में होगा करोड़ों रुपए की लागत से लोकार्पण एवं भूमि पूजन।

पसान नगर पालिका में होगा करोड़ों रुपए की लागत से लोकार्पण एवं भूमि पूजन।
  भालूमाड़ा----पसान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुमन राजू गुप्ता के द्वारा पसान नगरीय क्षेत्र में आम जनों के हित एवं नगर के विकास के लिए निरंतर कार्य कराए जा रहे हैं इसी कड़ी में 12 जुलाई को पसान नगर पालिका में करोड़ों रुपए की लागत से होने वाले निर्माण कार्य एवं पूर्ण हो चुके कार्यों का लोकार्पण किया जाना है।
    उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बिसाहूलाल  सिंह मंत्री मध्य प्रदेश शासन खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, विशिष्ट अतिथि डॉ मोहन यादव मंत्री मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग श्रीमती रूपमती सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष अनूपपुर कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती हिमाद्री सिंह सांसद शहडोल की गरिमामय उपस्थिति में दिनांक 12 जुलाई 2021 दिन सोमवार को समय लगभग 3:30 बजे वार्ड क्रमांक 7 बंकिम बिहार जमुना कॉलरी में भूमि पूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम किया जाएगा।
   जिसमें भूमि पूजन कार्यक्रम में---- वार्ड क्रमांक छह में मंगल भवन निर्माण जिसकी लागत 150 लाख, मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास अंतर्गत सड़क निर्माण वार्ड क्रमांक 1- 8 -9- 10- 11 लागत 150 लाख, वार्ड क्रमांक 18 में सामुदायिक भवन निर्माण लागत ₹21लाख  का किया जाएगा।
   वही पसान नगर पालिका क्षेत्र में हुए निर्माण कार्यों का लोकार्पण जिसमें वार्ड क्रमांक 7 में पेवर ब्लॉक का सौदरीकरण जिसका निर्माण लागत 18.15 लाख ,वार्ड क्रमांक 8 थाना तिराहा से मुडधवा तक डामरीकरण रोड निर्माण लागत 23.97 लाख रुपए का किया जाना है।
पसान नगर पालिका के मुख्य नगरपालिका अधिकारी आर एस हलवाई ने नगर के लोगों से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील किए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ