*नेशनल लोक अदालत का आयोजन 10 जुलाई को*
अनूपपुर 02 जुलाई 2021/ आपसी समझौते के आधार पर प्रकरणों का निराकरण करने के लिए जिला न्यायालय अनूपपुर समेत तहसील न्यायालय कोतमा एवं राजेन्द्रग्राम में 10 जुलाई 2021 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन रखा गया है।
लोक अदालत में आपराधिक, दीवानी एवं बैंकों से संबंधित प्रकरण, मोटर यान दुर्घटना क्षतिपूर्ति दावा प्रकरण (क्लेम प्रकरण), नगर पालिकाओं के प्रकरण एवं विद्युत प्रकरण रखे जा रहे हैं। नेशनल लोक अदालत में उपर्युक्त प्रकरण समझौते के आधार पर निराकृत किये जायेंगे।
0 टिप्पणियाँ