*अशासकीय विद्यालयों में वंचित एवं कमजोर वर्ग के बच्चों के निःशुल्क ऑनलाइन प्रवेश हेतु आवेदन 9 जुलाई तक*

*अशासकीय विद्यालयों में वंचित एवं कमजोर वर्ग के बच्चों के निःशुल्क ऑनलाइन प्रवेश हेतु आवेदन 9 जुलाई तक*

अनूपपुर 02 जुलाई 2021/ शिक्षा के अधिकार अधिनियम की धारा 12 (1) सी के अंतर्गत अशासकीय विद्यालयों में वंचित एवं कमजोर वर्ग के बच्चों के निःशुल्क ऑनलाईन प्रवेश प्रक्रिया सत्र 2020-21 एवं 2021-22 हेतु पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदन 9 जुलाई 2021 तक किया जा सकेगा एवं दस्तावेजों का सत्यापन 10 जुलाई 2021 तक होगा। जबकि रेण्डम पद्धति से लाटरी 16 जुलाई 2021 को होगी एवं भौतिक रूप से प्रवेश 26 जुलाई 2021 तक होगा।
 
उक्ताशय की जानकारी देते हुए जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र अनूपपुर ने बताया कि सत्र 2020-21 में प्रवेश हेतु संशोधित समय-सारणी पृथक से राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा जारी की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ