*3 जुलाई को वैक्सीनेशन का विशेष अभियान कोवैक्सीन की सेकेण्ड डोज लगेगी*

*3 जुलाई को वैक्सीनेशन का विशेष अभियान कोवैक्सीन की सेकेण्ड डोज लगेगी*
अनूपपुर 02 जुलाई 2021/ कोरोना सुरक्षा चक्र को मजबूती प्रदान करने के लिए 3 जुलाई को आयोजित विशेष वैक्सीनेशन अभियान के तहत जिलेभर के 11 टीकाकरण केन्द्रों में कोवैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जाएगी। 

          मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.सी. राय ने आज यहां बताया कि जिले के अनूपपुर प्रा.शा. जमुनिहा कक्ष क्र. 01, अनूपपुर प्रा.शा. जमुनिहा कक्ष क्र. 02, शा. उत्कृष्ट उ.मा.वि. परासी, शा. उत्कृष्ट उ.मा.वि. जैतहरी, प्रा.स्वास्थ्य केन्द्र चोलना, सामुदायिक भवन वेंकटनगर, शा. उत्कृष्ट उ.मा.वि. कोतमा, कम्युनिटी हाल नं. 1 बिजुरी, कम्युनिटी हाल नं. 2 बिजुरी, शा. हाईस्कूल अमरकंटक एवं शा. माध्यमिक शाला पुष्पराजगढ़ को वैक्सीनेशन केन्द्र बनाया गया है।
 
        मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने कोवैक्सीन के सेकण्ड डोज के पात्र सभी लोगों से टीकाकरण केन्द्र पहुंचकर टीकाकरण अवश्य कराने का अनुरोध किया है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. एस.बी. चौधरी ने बताया कि कोरोना के विरुद्ध जंग में टीका ही संजीवनी है। उन्होंने बताया कि जिले के टीकाकरण केन्द्रों में 3 जुलाई को वैक्सीनेशन के लिए कोवैक्सीन की सेकण्ड डोज उपलब्ध रहेगी। जिन लोगों ने कोवैक्सीन की प्रथम डोज 28 दिवस पूर्व लगवाई है वह सेकण्ड डोज के लिए पात्र हैं। डॉ. चौधरी के मुताबिक आगामी सोमवार को कोविशील्ड की सेकण्ड डोज लगाई जायेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ