*जिला युवा कांग्रेस ने अपने प्रिय नेता राहुल गांधी का जन्मदिन सेवादिवस के रूप मे मनाया*

*जिला युवा कांग्रेस ने अपने प्रिय नेता राहुल गांधी का जन्मदिन सेवादिवस के रूप मे मनाया*
युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी, मध्यप्रदेश प्रभारी अंकित डेढा, मध्यप्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया द्वारा आज दिनांक 19 जून को राहुल गांधी जी के जन्मदिन को सादगी व सेवा दिवस के रूप में मनाने हेतु निर्देशित किया था। जिस तारतम्य में अनूपपुर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान के नेतृत्व में अनूपपुर ज़िले के तीनों विधानसभा आध्यक्षों कोतमा विकास यादव, अनूपपुर राघवेन्द्र पटेल व पुष्पराजगढ़ आशुतोष मार्को एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा गरीब बस्तियों और चिकित्सालयों में जाकर, फल व गरीब जरूरतमंदों को राशन सामग्री वितरण किया गया। उक्त के संबंध में जानकारी देते हुए युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान ने बताया कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जी का आज शनिवार को 51 वां जन्मदिन है, कोरोना महामारी की विभीषिका को देखते हुए उन्होंने पहले ही जन्मदिन नहीं मनाने की घोषणा की थी, ऐसे में हम युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों द्वारा अपने शीर्ष नेतृत्व के निर्देशन में राहुल गांधी जी के जन्मदिन को 'सेवा दिवस' के रूप में मना रहे हैं। हमने पूरे जिले में अपने संगठन के पदाधिकारियों की मदद से सभी गरीब बस्तियों और चिकित्सालयों में जाकर फल तथा जरूरत मंदो को राशन सामग्री वितरण कर राहुल गांधी जी का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया। सामग्री वितरण करने में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान के साथ युवा कांग्रेस ज़िला महासचिव राजीव सिंह, रवि पाण्डेय, अमितसेन गुप्ता, मानवेन्द्र मिश्रा, राजू पटेल, अनूप सिंह, सुरेन्द्र पट्टा, एन एस यू आई प्रदेश महासचिव रफी अहमद, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नदीम अली अशरफी, शिवम सराफ, आशु ताम्रकार, आकाश सोनी डोको, मयंक राज जैन, निखिल सोनी,  एवं अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ