अवैध गांजा परिवहन करते 2 लोग गिरफ्तार।880 ग्राम गांजा के साथ मोटरसाइकिल भी जप्त।झगराखाण्ड पुलिस की कार्यवाही।

अवैध गांजा परिवहन करते 2 लोग गिरफ्तार।
880 ग्राम गांजा के साथ मोटरसाइकिल भी जप्त।
झगराखाण्ड पुलिस की कार्यवाही।

कोरिया। अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जिनसे  880 ग्राम गांजा के साथ परिवहन में उपयोग किये गये मोटरसाइकिल को भी जप्त किया गया है।
              मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक कोरिया चन्द्र मोहन सिंह द्वारा अवैध शराब, गांजा के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मनेन्द्रगढ कर्ण उके द्वारा भी दिये गये दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी झगराखाण्ड द्वारा कार्यवाही हेतु टीम लगाया गया।
                दिनांक 19.06.2021 को मुखबीर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति खडगवां से झगराखाड़ की ओर अवैध रूप से गांजा लेकर बिक्री हेतु आ रहे है। सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा तत्काल स्टाफ़ को नाकाबंदी कर उन्हे पकड़ने हेतु लगाया गया। इसी दौरान पाराडोल पुल के पास एक मोटर सायकल से दो लोग कुछ रखे आते दिखे जो पुलिस को देखकर भागने लगे जिन्हे घेरा बन्दी कर पकड़ा
गया। कड़ी  पूछताछ में उन्होंने अपना नाम राजू प्रसाद शर्मा एवं राज कुमार पनिका बताया। उनके मोटर सायकल और साथ रखे झोला की तलासी लिया गया तो झोला के अन्दर
प्लास्टिक के थैला में कागज से बंधा हुआ मादक पदार्थ गांजा रखे मिला जो कुल 880 ग्राम गांजा कीमती
7000 रूपये का एवं परिवहन में उपयोग किया वाहन बिना नम्बर मोटर सायकल हीरो होण्डा स्प्लेण्डर
कीमती 15000 रूपये का बरामद कर जप्त किया गया।
           उक्त दोनों आरोपी राजू प्रसाद शर्मा पिता कृष्ण बिहारी शर्मा उम्र 35 वर्ष एवं राजकुमार स्व0 रामलखन पनिका उम्र 32 वर्ष निवासी झगराखाड़ को अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने के लिए परिवहन करते पकड़े जाने पर धारा 20 (बी) एनडीपीएस
एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुये उन्हे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश कर जेल
दाखिल किया गया।
              उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में सउनि बलराम चौधरी, प्र.आर. जेण्डर तिर्की, आरक्षक थेदुयुस एक्का, गणेश सिंह, देवराज सिंह, नवीन कुमार, प्रेमलाल साहू, ललित यादव, राजेश मिश्रा आदि की सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ