*एसईसीएल प्रबंधन अपने कर्मचारियों के कल्याणार्थ सदैव ही सजग तत्पर रहती है- सुधीर कुमार*
जमुना कोतमा एसईसीएल जमुना कोतमा क्षेत्र लोकप्रिय महाप्रबंधक सुधीर कुमार ने कहा कि एसईसीएल प्रबंधन अपने कर्मचारियों के कल्याणार्थ सदैव ही सजग और तत्पर रहती है फिर चाहे कर्मचारी का वह कोई भी काम हो गत दिनांक को समाचार पत्र में प्रकाशित खबर स्वर्गीय शेख अब्दुल कादिर जिलानी भूतपूर्व सहायक फोरमैन एसईसीएल जमुना कोतमा क्षेत्र के मरणोपरांत समस्त देयको के संबंध में जनसंपर्क अधिकारी जमुना कोतमा क्षेत्र से चर्चा की गई तब यह तथ्य सामने आया कि भूतपूर्व कर्मचारी को दें एक्स ग्रेशिया एवं ग्रेच्युटी का भुगतान उनकी पत्नी को एसईसीएल प्रबंधन द्वारा कर दिया गया है साथ ही उनके सीएमपीएफ एवं पेंशन का दावा प्रस्ताव सीएमपीएफ कार्यालय बिलासपुर में विचाराधीन है छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन के कारण सीएमपीएफ कार्यालय बंद होने की वजह से थोड़ा विलंब हुआ है संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर इस संबंध में चर्चा हुई है सीएमपीएफ कार्यालय द्वारा आश्वस्त किया गया है कि शीघ्र ही पीएम एवं पेंशन का निपटारा कर दिया जाएगा अनुकंपा नियुक्ति बावत उनकी पत्नी द्वारा अभी तक आवेदन प्रस्तुत नहीं किया गया है आवेदन प्राप्त होने पर त्वरित कार्यवाही की जाएगी महाप्रबंधक ने कहा कि एसईसीएल की छवि धूमिल न किया जाए जिसके फलस्वरूप निष्ठा पूर्वक अपने दायित्व का निर्वहन करने वाले कर्मचारियों अधिकारियों का मनोबल गिरता है सुधीर कुमार ने कहा कि एसईसीएल प्रबंधन अपने कर्मचारियों के कल्याणार्थ सदैव ही सजग एवं तत्पर रहती है एवं कर्मचारियों के चाहे वह सेवानिवृत्ति उपरांत अथवा मृत्यु के उपरांत देयको का भुगतान हो महाप्रबंधक सुधीर कुमार मैं स्वयं संज्ञान में लेकर स्वयं की निगरानी में समय सीमा के अंदर निपटारा करवाता हूं एवं ऐसे पत्रों की समीक्षा उनके मेरे द्वारा स्वयं की जाती है उन्होंने क्षेत्र के कर्मचारियों अधिकारियों से अपील किया कि उन्हें इस तरह की किसी भी प्रकार की समस्या है तो वह मुझसे सीधे संपर्क करें उनकी समस्या का तत्काल समाधान किया जाएगा और किसी के बहकावे में ना आएं
0 टिप्पणियाँ