चंगेरी पटवारी के साथ किए गए अभद्रता के विरोध में पटवारी संघ कोतमा द्वारा थाना में दर्ज कराई रिपोर्ट*

*चंगेरी पटवारी के साथ किए गए अभद्रता के विरोध में पटवारी संघ कोतमा द्वारा थाना में दर्ज कराई रिपोर्ट*
संतोष चौरसिया

 जमुना कोतमा तहसील कोतमा स्थित हल्का चंगेरी के महिला पटवारी सुश्री प्रज्ञाश्रुति शैयाम द्वारा तहसीलदार कोतमा के आदेशनुसार दिनांक 27 मई 2021 को आराजी खसरा नंबर 19 रकबा 0.978 है0 शासकीय जमीन पर हो रहे अतिक्रमण को रुकवाने का प्रयास किया गया  मौके पर अतिक्रमणकर्ता जगदीश तिवारी व उसके पुत्र अमित तिवारी के द्वारा महिला पटवारी के साथ अभद्रतापूर्ण व्यवहार व पटवारी पद के गरिमा का अपमान किया गया इस अभद्र व्यवहार के विरुद्ध दिनांक 02 जून 2021 को आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतमा में मामला दर्ज कराया गया है और समस्त पटवारी संघ ने उक्त घटना की निंदा करते हुए आरोपी के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही की मांग की है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ