*भारतीय मजदूर संघ 11वे वेज बोर्ड के गठन होने पर मनाया विजय दिवस*
संतोष चौरसिया
जमुना कोतमा एसईसीएल के जमुना कोतमा क्षेत्र में कार्यरत भारतीय मजदूर संघ बीएमएस आज दिनांक 3 जून 2021 को 11 में वेज बोर्ड का गठन को भारत सरकार द्वारा मंजूरी देने के उपलक्ष में तीन दिवसीय विजय दिवस मनाने का निर्णय लिया है इसी कड़ी में आज भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए महाप्रबंधक कार्यालय गेट के समक्ष विजय दिवस मनाया इसमें भारत माता की जय भारतीय मजदूर संघ जिंदाबाद मजदूर एकता जिंदाबाद हम अपना अधिकार मांगते नहीं किसी से भीख मांगते आदि गगनभेदी नारे लगाए गए साथ ही यह भी बताया गया कि यह विजय दिवस दिवस लगातार 3 दिन तक क्षेत्र के अलग-अलग क्षेत्रों में मनाया जाएगा इस दौरान भारतीय मजदूर संघ के संजय सिंह सुरेश राठोर सुखविंदर सिंह प्रदीप पांडे सज्जाद रोशन उपाध्याय बीएमएस विनय सिंह संतोष यादव नंदू यादव कल्याण रामा आदि लोग झंडा लेकर विजय दिवस बनाते वक्त मौजूद रहे वहां पर कहां गया कि 50% आरक्षण सहित भारत सरकार द्वारा हमारी अन्य मांगों को मानने हेतु कमेटी का गठन किया गया है जिसमें समस्त श्रम संघ प्रतिनिधि अपने अपने विचार रखेंगे और आपसी सहमति से भारत सरकार के सहयोग से समस्त मांगों को मनवाने हुए 11वां वेज बोर्ड लागू कराया जाएगा या हमारी मजदूर एकता और चट्टानी एकता का फलस्वरूप है
0 टिप्पणियाँ