*ज़मुना कोतमा क्षेत्र की खानों मे वेंटीलेशन का आभाव*
*बिना सपोर्ट के होता फेस से कोयला उत्खनन का काम*
संतोष चौरसिया
जमुना कोतमा एसईसीएल के ज़मुना कोतमा क्षेत्र के बरतराई,नारायण एवं 5/6खान मे वेंटीलेशन तय मानक से कम स्तर का रहता है l पर्याप्त हवा के आभाव मे श्रमिकों पर दबाव बनाकर जबरदस्ती कोयला उत्पादन करवाया जाता है l 5/6खान छोड़कर अन्य खानों के उपक्षेत्रिय प्रबंधक साल मे दो चार दिन ही विशेष स्थिति मे खान मे ऊतरते है l बरतराई खान का सुरक्षा अधिकारी भी महीने मे एक दो बार ही खान मे ज़ाते है l इन अधिकारियों को श्रमिक की पीडा कैसे समझ मे आये की खान मे किन परिस्थिति मे श्रमिक काम् कर्ता है l फेस मे नियमानुसार बिना पर्याप्त रूफबोल्ट सपोर्ट के 4 से 6 मीटर तक ब्लास्टिंग और कोयला लोडिंग का कार्य किया जाता है को म सभा (एच एम एस )के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्रीकांत शुक्ला से लिखित शिकायत किया कि हम श्रमिकों का प्रबंधन शोषण कर रही है श्रीकांत शुक्ला ने कहा कि मै खान सुरक्षा निदेशक और आई एस ओ से क्षेत्र की खानों का औचक निरीक्षण श्रम संघ प्रतिनिधियों के साथ करने को पत्र लिखूँगा तथा जिस भी खान मे इस प्रकार की कार्य पद्धति अपनाई जा रही है उस खान मे श्रमिकों को तब तक खान के नीचे नही जाने दिया जावेगा जब तक सुधार नही हो जाता है
0 टिप्पणियाँ