गंदगी,कूड़े -करकट और रिसते छत ने श्रमिकों का किया जीना दुश्वारजमुना कोतमा क्षेत्र के बदरा की कालोनियों का है मामला


गंदगी,कूड़े -करकट और रिसते छत ने श्रमिकों का किया जीना दुश्वार
जमुना कोतमा क्षेत्र के बदरा की कालोनियों का है मामला 


जमुना कोतमा क्षेत्र की विभिन्न कॉलोनियों में गंदगी, छत से पानी रिसाव और दूषित जल की समस्या इस समय क्षेत्र की मुख्य समस्या प्रतिदिन समाचार-पत्रों और खान श्रमिकों के बीच प्रमुखता से चर्चा का बिषय बना हुआ है।  क्षेत्र का सिविल विभाग और स्टाफ अधिकारी भ्र्ष्टाचार की गोद में बैठ चैन की नींद सो रहे हैं। कोई भी कंपनी स्तर का अधिकारी क्षेत्र का दौरा कर सत्यता का निरिक्षण कर सकता है। भदरा उपक्षेत्र अंतर्गत बदरा श्रमिकनगर, सी आर ओ और स्टाफ कॉलोनी के हर जगह कचरा-ही-कचरा दिखाई देता है।  नालियां कचरों से भरी हुई है, जो सड़कर दुर्गन्ध मार रही हैं। इतना ही नहीं पेयजल आपूर्ति की समस्या पुरानी है,जिससे श्रमिक पहले से ही त्रस्त था, अब तो बारिष में जो भी पानी आता है वही अत्यंत दूषित और मटमैला होता है।  ऊपर से बारिश में एक आफत ने श्रमिकों का जीवन दुश्वार कर दिया है, वह है जर्जर छतो से पानी का रिसाव होना।  डिसेंट हाउसिंग कार्य में छतो का मरम्मत न होने और सिविल विभाग द्वारा पूर्व के वर्षों में अपने अकर्यमण्यता से छत मरम्मत का प्रस्ताव कंपनी मुख्यालय ही नहीं भेजे जाने से उसका खामियाजा क्षेत्र के सभी कर्मचारी भोग रहे हैं।  जब भी बारिष होती है रात भर जाग कर बिताना श्रमिकों की मजबूरी हो गया है। क्योंकि सिविल विभाग उनकी शिकायत सुनता ही नहीं है।  जब श्रमिकों की शिकायत सिविल विभाग के भ्र्ष्ट अधिकारी नहीं सुनते हैं तब क्षेत्र के श्रमिक कोयला मजदूर सभा (एच एम् एस ) श्रम संघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष  श्री श्रीकांत शुक्ल जी से फ़रियाद  कर श्रमिक अपने समस्या का निराकरण की उम्मीद रखते है। क्षेत्र के श्रमिकों का मानना है की कोई भी अन्य श्रम-संघ का श्रमिक नेता सच के साथ खड़ा होकर श्रमिकों का साथ देते हुए प्रबंधन के अनुचित और भ्र्ष्ट कार्यपद्धति का विरोध नहीं कर पाता है एवं न ही खुलेआम प्रतिरोध करने की हिम्मत रखता है। इसलिए हम लोग  श्री श्रीकांत शुक्ल जी से समस्यायों को लेकर अपनी शिकायत करते है।  इस बार भी हम सैकड़ों श्रमिकों ने उनसे विभिन्न समस्यायों के सांरभ में सिविल विभाग के कारणामों की  शिकायत किया, तब श्री शुक्ल जी ने तुरंत एच एम् एस श्रम संघ के क्षेत्रीय कल्याण समिति के दोनों सदस्य श्री कौशलाधीश द्विवेदी और श्री लक्ष्मीकांत तिवारी को भादरा उपक्षेत्र की समस्त कॉलोनियों का निरिक्षण करने का निर्देश दिया, साथ ही फोटो और विडिओग्राफी किये जाने को कहा।  निरीक्षण उपरांत दोनों सदस्यों ने  सभी श्रमिकों ने चर्चा किया और उनकी समस्यायों को जाना तथा श्री शुक्ल जी को वास्तुस्थिति से अवगत कराया। श्री शुक्ला जी ने कहा की इस क्षेत्र की सबसे बड़ी गंदगी सिविल विभाग है, सबसे पहले मुझे इसकी ही सफाई करना पड़ेगा तभी यह क्षेत्र सिविल से सम्बंधित सभी समस्यायों से मुक्त हो सकेगा।  आगे बताया की दिनांक २८ जून से कोयला मजदूर सभा (एच एम् एस ) श्रमिक हित में सिविल विभाग  में फैली गंदगी और क्षेत्र में व्याप्त गंदगी, छत रिसाव और दूषित पानी आपूर्ति के समस्या निराकरण के लिए धरना -प्रदर्शन करेगा, जिसकी समस्त जिम्मेवारी सिविल विभाग एवं स्टाफ अधिकारी सिविल की होगी।
  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ