ग्रामपंचायत पोंडी चोंडी में 21 जून के टीकाकरण महाभियान के लिए जरूरी एवम जागरूकता अभियान का किया गया रैली
प्रकाश तिवारी की रिपोर्ट :-
अनूपपुर :- जिले के सबसे बड़ा गांव माना जाने वाला ग्राम पोंडी चोंडी जंहा एक ही गांव में 2 ग्रामपंचायत हैं जंहा ग्रामीणों की भी भारी संख्या है जिनमे सत प्रतिशत पढ़े लिखे तो नही पर 40 परशेन्ट जनसंख्या पढ़ी लिखी निवास करती है जिनमे इस कोरोना काल जैसे बीमारी और इससे होने वाले समस्याओं को समझने और जागरूक रहने की क्षमता है परंतु कुछ लोग आज भी इतने जागरूक नही हुए है जिसके कारण कोरोना सम्बन्धित शर्तों एवम नियमो का पालन करने में असफल रहते है और ऐशे बीमारियों को हल्के में लेकर सावधानी नही बरतते हैं इन्ही कुछ कुछ असावधानी के चलते इस क्षेत्र में कई जान भी चले गए जिसको नजरअंदाज करते रहे परन्तु अब शाशन प्रशासन भी इन क्षेत्रों और गांवो में पढ़े लिखे लोगों एवम समाजसेवियों कर्मचारियों के माध्यम से जागरूकता फैला कर इन गंभीर बीमारियों जैसे समस्याओं से निजात पाने में मदद कर रही है इसी तरह आज दिनांक 20 जून को पोंडी चोंडी सचिव भीष्मदेव शर्मा ,समाज सेवी कोरोना वॉलेंटियर सुरेश गौतम ,प्रकाश तिवारी,एवम ग्रामीण समाजसेवकों तथा anm कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ साथ आजीवक मिशन के कर्मचारियों से मिलकर 21 जून को होने वाले कोरोना टीकाकरण महाभियान को सफल बनाने के ग्रामीण क्षेत्रो में जागरूकता फैलाने के लिए रैली एवम साउंड सर्विस के माध्यम से सूचित किया गया और इस महाभियान में ज्यादा से ज्यादा लोग पँहुच कर टिकाकरण महाअभियान को सफल बनाने के लिए अपील करते हुए सभी ग्रामवशियों को गांव से कोरोना को मात देने में मदद की अपील की गई ।
0 टिप्पणियाँ