दिन दाहाड़े नावालिक बच्ची से धक्का मुक्की कर बकरा लूट की हुई वारदात
ग्राम जमुनिहा थाना कोतमा का है मामला -आरोपी को पकडने मे पुलिस हुई नाकाम
अनूपपुर जिला के कोतमा थाना अंतर्गत ग्राम जमुनिहा के धानिराम पनिका,उम्र 55 वर्ष द्वारा दिनांक 15/06/2021 को थाना मे प्राथमिक सूचना प्रतिवेदन दर्ज करवाया है कि दिनांक 12/06/2021 को जब उसकी बेटी तेजस्वी उम्र 16 वर्ष, रोज की तरह दोपहर मे बकरा चराने लोढी के तरफ नाले के पास जो सड़क से लगा है गई तभी लगभग 12 बजे दोपहर तीन लड़के बाइक से आये और बेटी तेजस्वी से धक्का मुक्की कर गिरा दिये एवं कहा कि इसे जान से मार दो तथा बकरा लेकर भाग गये l बेटी डर के मारे घर आकर पूरी घटना रोकर बताया l बेटी ने यह भी बताया की तीनो मुह मे कपडा बांधे हुये थे और उनमे से एक के हाथ मे स्टेच्यु निशान का गोदना गोदा हुआ था l धनीराम ने शिकायत मे लिखा कि मैं ग्राम जमुनिहा मे श्री श्रीकांत शुक्ला के घर मे रहता हूँ और मजदूरी का कार्य कर अपने परिवार का परवरिश करता हूँ l मेरे पास एक बकरा था ज़िसका कीमत 15000 रूपये हैँ l धनी राम ने शिकायत मे बताया कि मैने खोज परख किया तो पता चला कि उन तीन मे से एक लेदरा का गंगा सिंह था, दूसरा लडका ग्राम लेदरा का ही रिंकु यादव और तीसरा लडका ग्राम मुडधोवा का कोई चौधरी दोनो का परिचित था l
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष श्री श्रीकांत शुक्ला जी से जब धनीराम ने पूरी घटना के बारे मे बताया तब श्री शुक्ला जी ने कहा कि कोतमा थाना प्रभारी बहुत ही सक्रिय और निष्पक्ष भाव से कार्य करते है l मुझे उम्मीद है कि एक गरीब व्यक्ति के प्रति प्रशासन उचित कार्यवाही करेगा l मैँ जिला प्रशासन से भी मांग करूँगा कि ऐसे अपरधियों के विरुद्ध शीघ्र कार्यवाही करे ताकि कोई अन्य अप्रिय बड़ी घटना न घट सके l
0 टिप्पणियाँ