*कोतमा-भालूमाड़ा मुख्यमार्ग पर सड़क मरम्मत के नाम पर धांधली*
कोरोनाकाल में मौके भुनाने में मशगूल ठेकेदार, संबंधित जिम्मेदार बनें मूकदर्शक, मनमाने ढंग से कराई जा रही है सड़क की मरम्मत
संतोष चौरसिया
जमुना कोतमा अनूपपुर जिले के कोतमा में सड़कों के निर्माण कार्य जोरों पर चल रहे हैं और इस कोरोनाकाल में सड़कों की दुर्दशा सुधारने की ओर जिला प्रशासन सहित समस्त संबंधित अधिकारियों की भूमिका सराहनीय है लेकिन कोतमा से भालूमाड़ा जाने वाले मुख्य मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास सड़क पर वर्षों से गहरे और जानलेवा गढ्ढे हैं और आए दिन इन गढ्ढों ने कई दुर्घटनाओं को अंजाम दिया है लेकिन इतने लंबे अरसे से प्रतीक्षित इस सड़क का अब तक पुनर्निर्माण तो नहीं हो सका और जब सड़क की मरम्मत के लिए राशि स्वीकृत की गई, तो मरम्मत की गुणवत्ता भी ठेकेदार की मनमानी की भेंट चढ़ गई। पेट्रोल पंप के सामने ठेकेदार के द्वारा मनमाने ढंग से अल्प मात्रा में सामग्री लेकर लीपापोती के कार्य किया जा रहा है और गुणवत्ता विहीन तरीके से सड़क की मरम्मत की जा रही है जो कि चंद दिनों में ही पुनः उसी फटेहाल अवस्था में आ जाएगी। आखिर संबंधित अधिकारियों और संबंधित जिम्मेदारों सहित जनप्रतिनिधियों का एक बड़ा खेमा इन निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर क्यों मौन है? कहीं कमीशन के फेर में एक बार फिर एक बड़ी शासकीय राशि का बंदरबांट करने की तैयारी तो नहीं
0 टिप्पणियाँ