*ज़मुना कोतमा क्षेत्र मे रसोई गैस की किल्लत*
*क्षेत्र के श्रमिक हो रहे परेशान- श्री कांत शुक्ला*
ज़मुना कोतमा क्षेत्र के कॉआपरेटिव के माध्यम से समस्त अधिकारी एवं श्रमिकों के घर गैस क वितरण क कार्य किया जाता है किंतु विगत कई सप्ताह से क्षेत्र मे गैस श्रमिकों को उपलब्ध नही हो रहा है l ज़िससे श्रमिक और उनका परिवार बहुत मुश्किल के दौर से गुजर रहा है l लाँकडाऊँन होने से कहीं अन्यत्र से व्यवस्था भी नही कर पा रहे है l घर मे रोजमर्रा की अन्य सामाग्री और राशन की दिक्कत तो है ही उपर से चूल्हा भी जलाना अब मुश्किल हो गया l देश इस समय महामारी से गुजर रहा है इसलिये कंपनी का श्रमिक परिस्थितियों को देख शासन और समाज का पूरा सहयोग कर रहा है l जब देश के लोग घरों मे हैँ कोल इन्डिया का कर्मचारी रात दिन अपनी जान जोखिम मे डाल राष्ट्र की सेवा कर कोयला उत्पादन कर देश मे बिजली की आपूर्ति बाधित नही होने दे रहा है l वही श्रमिक आज खुद के लिये रसोई गैस जैसी मूलभूत दैनिक ज़रुरत की सामाग्री के कारण ड्यूटी जाने मे असमर्थ हो रहा है l
रसोई गैस की किल्लत को लेकर क्षेत्र के श्रमिकों ने क्षेत्र के सबसे बड़े श्रम संघ एच एम एस के अध्यक्ष श्रीकांत शुक्ला से शिकायत किया तब श्रीकांत ने अश्वासन दिया कि मैं महाप्रबंधक और प्रशासन से शिकायत करूँगा प्रशासन से पूरा सहयोग मिलेगा
0 टिप्पणियाँ