केंद्र सरकार के 7 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा ही संगठन कार्यक्रम का आयोजन: मस्जिद में की गयी सफाई* *मास्क, सैनिटाइजर, एवं वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों को किया गया जागरूक*

*केंद्र सरकार के 7 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा ही संगठन कार्यक्रम का आयोजन:  मस्जिद में की गयी सफाई* 
 *मास्क, सैनिटाइजर, एवं वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों को किया गया जागरूक* 

 *खड़गवां* - भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा मोदी सरकार के 7 वर्ष पूरा होने पर  सेवा ही संगठन है अभियान के तहत जिलाध्यक्ष अंकुर जैन के नेतृत्व में पूरे कोरिया जिले के 16 मंडलों में सेवा कार्य के तहत मास्क वितरण, सेनीटाइजर वितरण, राशन वितरण , मंदिरों- मस्जिदों-गुरुद्वारे-चर्च मे सफाई की गई व  टीकाकरण लगाने हेतु ग्राम वासियों से आग्रह किया गया और मोदी सरकार के 7 वर्ष की उपलब्धि के बारे में बताया गया। 
उसी के तहत खड़गवां में भी अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष रमजान खान जी के द्वारा मास्क वितरण एवं मस्जिद में सफाई की गई एवं लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए जागरूक किया गया। 
केंद्र सरकार के 7 वर्ष पूर्ण होने पर मंडल अध्यक्ष रमजान खान ने बताया कि जनधन खाता , उज्जवला योजना , आयुष्मान योजना, सौभाग्य योजना, कौशल विकास योजना,  प्रधानमंत्री आवास योजना हर योजना से गरीब जरूरतमंद लोगों को एवं अल्पसंख्यकों को बड़ी संख्या में इसका लाभ मिल रहा है ।
छात्रवृत्ति 55 वर्षों में दो करोड़ 66 लाख लोगों को मिलती थी हमारे शुरुवाती 5 वर्ष में 3 करोड़ 82 लाख को मिली। 
इस दौरान अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष रमजान खान, अब्दुल लतीफ खान, नौशाद हाफिज , अशरफ खान, अकबर खान, अब्दुल करीम खान , अब्दुल हामिद खान आदि उपस्तिथ रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ