कोतमा के कई ग्रामीण क्षेत्रों में चार दिन से बिजली बंद* *बिजली विभाग के इंजीनियर गाँव वासियों का नहीं उठाते फ़ोन -भर्रेशाही हुई उजागर* *ग्रामीण बैठेंगे धरने पर*

*कोतमा के कई ग्रामीण क्षेत्रों में चार दिन से बिजली बंद* 
*बिजली विभाग के इंजीनियर गाँव वासियों का नहीं उठाते फ़ोन -भर्रेशाही हुई उजागर* 
*ग्रामीण बैठेंगे धरने पर*
संतोष चौरसिया
जमुना कोतमा कोतमा तहसीलके देवगंवा, लेदरी, जमुनिहा, सेमहरिया पकरिया इत्यादि कई गांवों में विगत चार दिनों से बिजली विभाग कोतमा द्वारा विजली आपूर्ति बाधित किया गया है क्योंकि कभी एक फेस तो कभी पूरी विजली बंद रहती है, जो की कोतमा वितरण केंद्र से ही बंद किया जाता है कोरोना और ग्रामीण लॉक डाउन के कारण न तो विजली कार्यालय कोतमा आकर शिकायत भी नहीं कर पा रहे ग्रामीणों द्वारा जब बिजली विभाग के इंजीनियर सुनील कुमार यादव  के मोबाइल नंबर  9425185264 और जूनियर इंजीनियर है के मोबाइल नंबर 9425185286 में कॉल कर शिकायत करना चाहा तब दोनों अधिकारीयों द्वारा कॉल नहीं उठाया जाता या फ़ोन बंद बताता है  कस्टमर केयर में भी शिकायत दर्ज करवाने के बाद भी अभी तक कोई  कार्यवाही नहीं किया गया है।  कोरोना का प्रकोप और गर्मी की मार से गाँव वासियों का जीवन दूभर हो गया है जब समस्त प्रभावित ग्राम वासियों ने पूर्व जिला उपाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी एवं पूर्व उप सरपंच ग्राम जमुनहिया   श्री कांत शुक्ला   से बिजली आपूर्ति संकट के बारे में शिकायत किया गया तब उन्होने स्वयं विजली विभाग के दोनों इंजीनियर को फ़ोन किया गया, दोनों अधिकारीयों द्वारा उनका  भी  कॉल नहीं उठाया गया  श्री श्रीकांत शुक्ला  ने बताया कि  बिजली विभाग के ऐसे अधिकारी हमारी सरकार को अपने कार्य आचारण से बदनाम  कर रहे है  यदि उक्त सभी गांव  मे 24 घंटे के भीतर बिजली की आपूर्ति सही ढंग से नही किया गया तब समस्त गाँव वासी  बिजली कार्यालय के समक्ष प्रशासन को सूचित कर धरना मे बैठने को मजबूर होंगे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ