सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत मास्क, सेनेटाइजर का वितरण*

*सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत मास्क, सेनेटाइजर का वितरण* 
 *मनेन्द्रगढ़ -* भारतीय जनता पार्टी के केंद्र में सफलतम 7 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा ही संगठन के मूल मंत्र के आधार पर पूरे देश में सेवा कार्य के रूप में 31 मई को मनाया जा रहा है जिसके अनुरूप मनेंद्रगढ में भी बूथ एवम शक्ति केंद्र पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवम कार्यकर्ताओ द्वारा शहर के फौव्वारा चौक ,साई तिराहा ,मोहरपारा बूथ 4 के पास सेवा ही संघठन के अनुरूप सेवा कार्य करते हुए जरूरत मन्दो को मास्क वितरण कार्य किया गया ।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा अंकुर जैन , प्रमुख वक्ताओं के रूप में भाजपा प्रदेश प्रभारी अनिल केशरवानी, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष राहुल सिंह,  जिला संयोजक मछवारा प्रकोष्ठ आनंद ताम्रकार, प्रदेश आमंत्रित सदस्य व्यापार  प्रकोष्ठ रमाशंकर गुप्ता रहे तथा  मंडल मंत्री प्रमोद बंसल यीशै दास, इस कार्यक्रम के लिए प्रभारियों के नाम क्रमशः जिला कोषाध्यक्ष किसान मोर्चा आशीष मजूमदार ,जिला संयोजक विधि प्रकोष्ठ संजय सिन्धवानी ,महिला मोर्चा जिला कार्य समिति सदस्य मीनू सिंह,अल्पसंख्यक मोर्चा जिला कार्य समिति सदस्य रज्जे खनूजा द्वारा कार्यक्रम निर्धारित बूथों एवम स्थलों पर सेवा कार्य किया गया जिसमें प्रमुख रूप से मंडल महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा इकबाल सिंह,मंडल मीडिया प्रभारी यीशै दास ,बूथ अध्यक्ष हेमंत सोनी ,वासु यादव तथा बूथ सचिव राजू यादव व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ