*केंद्र सरकार के 7 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा ही संगठन कार्यक्रम का किया गया आयोजन*
*बैकुंठपुर/मनेन्द्रगढ़. -* भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा मोदी सरकार के 7 वर्ष पूरा होने पर सेवा ही संगठन है अभियान के तहत जिलाध्यक्ष अंकुर जैन के नेतृत्व में पूरे कोरिया जिले के 16 मंडलों में सेवा कार्य के तहत मास्क वितरण, सेनीटाइजर वितरण, राशन वितरण , मंदिरों- मस्जिदों-गुरुद्वारे-चर्च मे सफाई की गई व टीकाकरण लगाने हेतु ग्राम वासियों से आग्रह किया गया और मोदी सरकार के 7 वर्ष की उपलब्धि के बारे में बताया गया।
मनेंद्रगढ़ के बूथ क्रमांक 3 में मुख्य अतिथि के रुप में अंकुर जैन जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा एवं मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनिल केसरवानी एवं प्रभारी संजय सिंधवानी बनाए गए। मंच संचालन संजय सिंदवानी ने किया।
अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अंकुर जैन ने अपने वक्तव्य में कहा कि मोदी सरकार ने 7 सालों के कार्यकाल में बहुत ही महत्वपूर्ण फैसले लिए जैसे कि नोटबंदी 8 नवंबर 2016 को किया गया , 26 फरवरी 2019 को बिना युद्ध के किसी देश में घुसकर सबक सिखाया गया। जिससे स्पष्ट होता है कि भारत अपने दुश्मनों को घर में घुस के मारने का दम रखता है जो कि कुशल नेतृत्व के बिना असंभव है और यह दृढ़ इच्छाशक्ति माननीय नरेंद्र मोदी जी में ही है। 1 जुलाई 2017 से जीएसटी बिल पूरे भारतवर्ष में लागू किया गया
एक कानून जिससे सरकार ने मुस्लिम महिलाओं का समर्थन जीता तीन बार तलाक बोलकर संबंध को खत्म करने की प्रथा को गैरकानूनी बताया। ऐसा करने वालों के साथ 3 साल की सजा तय हुई। महिलाओं के लिए गुजारा भत्ता , मुआवजे की व्यवस्था भी की गई लेकिन कानून में प्रावधान है कि विवाहित महिला को खुद शिकायत करनी होगी ।
जम्मू कश्मीर से 370 धारा हटाई गई एवं 2 केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर और लद्दाख 5 अगस्त 2019 को बनाया गया ।
10 जनवरी 2020 को सीएए कानून लागू किया गया । 10 सरकारी बैंकों का विलय करके चार बैंक बनाए गए जिससे बैंकों के एनपीए में काफी कमी आई एवं जनता को अच्छी सुविधाएं मिलना शुरू हुई ।
जनधन, उज्जवला, आयुष्मान, सौभाग्य योजना, कौशल विकास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना हर योजना से गरीब जरूरतमंद लोगों को एवं अल्पसंख्यकों को बड़ी संख्या में इसका लाभ मिल रहा है ।
करतारपुर कॉरिडोर 5 किलोमीटर दूर था मोदी जी आए करोड़ों श्रद्धालुओं को मत्था टेकने के लिए कॉरिडोर बनाने का काम भाजपा ने किया ।
छात्रवृत्ति 55 वर्षों में दो करोड़ 66 लाख लोगों को मिलती थी हमारे शुरुवाती 5 वर्ष में 3 करोड़ 82 लाख को मिली। बेटी बचाओ अभियान चला 2014 के पहले जहां बच्चियों का ड्रॉप आउट दर 72% थी वही अभियान चलने के बाद आज वह 32% हो गया है ।
इस दौरान अनिल केशरवानी , राहुल सिंह, संजय सिंधवानी, प्रमोद बंसल, आशीष मजूमदार, आनंद ताम्रकार, जसविंदर सिंह, इकबाल सिंह, मीना सिंह, हेमंत सोनी,मोहम्मद वारिस, अंकुर जैन उपस्थित रहे ।
0 टिप्पणियाँ