हिंदी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों का किया गया सम्मान* *भारतीय जनता मजदूर संघ के द्वारा किया गया आयोजन*

*हिंदी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों का किया गया सम्मान* 
 *भारतीय जनता मजदूर संघ के द्वारा किया गया आयोजन* 

 *बिजुरी-* भारतीय जनता मजदूर संघ अनूपपुर के द्वारा बिजुरी नगर में राष्ट्रीय हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर मीडिया कर्मियों को सम्मानित करते हुए शुभकामनाएं दी गई । कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवानी के द्वारा संकट मोचन मंदिर परिसर में किया गया । जहां सर्वप्रथम वरिष्ठ पत्रकार शारदा शर्मा के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर सभी मीडिया कर्मियों को राष्ट्रीय हिंदी पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं दी गई । इसके पश्चात पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश जैन के द्वारा हिंदी पत्रकारिता का समाज तथा देश में योगदान पर सारगर्भित विचार प्रस्तुत किए गए ।
 *श्रीफल व पेन भेंट कर किया सम्मानित* 
कार्यक्रम में भारतीय जनता मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवानी के द्वारा कोरोना काल में अपनी जान की बाजी लगाते हुए लोगों तक महत्वपूर्ण सूचनाएं पहुंचा रहे पत्रकारों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कोरोना संक्रमण की वजह से अपनी जान गवा चुके पत्रकारों को श्रद्धांजलि दी,इसके पश्चात उपस्थित मीडिया कर्मियों को श्रीफल तथा पेन भेंट कर आगामी समय में भी जन हितेषी मुद्दों को उठाने की अपील की गई।
 *ये रंहें उपस्थित* 
सम्मान कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार राजा मिश्रा, शारदा शर्मा, अभय पाठक, बृजेश साहनी, जावेद अहमद, दुर्गा शुक्ला, रवि ओझा, अरविंद द्विवेदी, राकेश चंद्रा, संतोष प्रजापति एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश जैन , जिलाउपाध्यक्ष कैलाश कोल , रुक्मणी चक्रवर्ती , जिलामंत्री विनय चौधरी, मंडल महामंत्री सुभाषीश सरकार, मंडल महामंत्री आकाश विश्वकर्मा, समाजसेवी के रूप मे उपस्थित रुकमानी , धीरज विश्वकर्मा , आशीष सेन ,निखिल सैनी सहित अन्य पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ