नाबालिग लडकी के अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार।
कोरिया। जिले के खड़गवां थाना अंतर्गत नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगा ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने के 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। मामले में आरोपी का साथ देने वाले युवक को भी हिरासत में लिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार
प्रार्थिया उम्र 45 वर्ष सा. ठग्गांव द्वारा दिनांक 26.05.2021 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई की इसकी नाबालिग लड़की को दिनांक 11.05.2021 को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है।
प्रार्थिया की रिपोर्ट पर
थाना खडगवां में अप.क्र.163/21 धारा 363 का अपराध पंजीबद्ध कर
विवेचना मे लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस अधीक्षक कोरिया
चंद्रमोहन सिंह, अति.पु.अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह तथा नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी पी.पी. सिंह द्वारा प्राप्त दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन के आधार पर थाना प्रभारी विजय सिंह द्वारा त्वरित विवेचना कार्यवाही करते अपह्त बालिका की तलाश करने हेतु टीम बनाया गया। टीम के द्वारा तत्काल पतासाजी करते हुये 12 घण्टे के अन्दर अपह्त बालिका को पोड़ी जी.एम. काम्पलेक्स के SECL
क्वाटर से आरोपी दशरथ कुर्रे के साथ बरामद कर थाना लाया गया।
बालिका द्वारा बताया गया की आरोपी दशरथ कुर्रे उसे शादी का झांसा देकर बहला
फुसला कर भगाकर ले गया और उसके साथ जबरन बलात्कार किया। पीड़िता के बयान के बाद प्रकरण में धारा 366,368,376(2)(ढ) ता०हि0 एवं पाक्सो एक्ट 4,6 जोडी गई और आरोपी दशरथ कुर्रे पिता हरवंश कुर्रे निवासी अखराडांड एवं सह आरोपी दीपक कुर्रे पिता गुलाब प्रसाद
कुर्रे निवासी पोड़ी जी.एम. काम्पलेक्स को दिनांक 27.05.2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी खडगवां विजय सिंह, सउनि रघुनाथ सिंह मरावी, आर.सुरेश तिग्गा, जितेन्द्र मिश्रा, धर्मबेल तिर्की,
बृजेश काशी, धनंजय निषाद, राजेश कुमार, म.आर. चन्द्रलेखा, सैनिक विनय श्याम का सराहनीय योगदान रहा।
0 टिप्पणियाँ