सिंगल फेस की समस्या से गांववालों को मिले छुटकारा अन्यथा विद्युत कार्यालय में दूंगा धरना: सुनील सराफ
कोतमा. विधानसभा क्षेत्र कोतमा के ग्राम पंचायतो में करीब एक माह से लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। जिसकी शिकायत अनेकों बार ग्रामवासियों द्वारा विधुत विभाग के अधिकारियों को दी गयी। वावजूद इसके स्थिति जस के तस बनी हुई है जिसमे कोई सुधार न हो पाने की दशा में ग्रामवासियों ने क्षेत्रीय विधायक सुनील सराफ से समस्या बताये कि करीब 1 माह से गांव में बिजली का सिंगल फेस है। जिसके चलते कूलर, फ्रिज, पंखा, आटा चक्की, पानी मोटर नहीं चल पा रहे है। रात में पंखे हिल्ते है चलते नहीं। ग्रामीणों का कहना है कि एक फेस बंद है एवं 4 से 12 सिंगल फेस व सुबह 3 से 10 फिर सिंगल फेस की विद्युत सप्लाई से ग्राम वासी अच्छे खासे परेशान है। जिसकी शिकायत विधायक सुनील सराफ से की गई। उक्त मामले में विधायक सुनील सराफ ने बताये कि जब मेरे द्वारा विद्युत मण्डल के ऐ ई से जानकारी चाही गयी तो उनका कहना था कि ऊपर से ही निर्देश प्राप्त हैं। ऐसे में विधायक सुनील सराफ ने मध्यप्रदेस के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान पर आरोप लगाते हुए कहे हैं कि क्या गांव की जनता जनता नही है या वो आपके मतदाता है।ग्रामीण क्षेत्रो में कूलर,पंखे फ्रिज, आटा चक्की, पानी मोटर नहीं चल पा रहे है। रात में पंखे हिल्ते है चलते नहीं।
इस भीषण गर्मी में ग्रामवासी विद्युत की समश्या से अच्छे खासे परेशान हैं।
आखिरकर शिवराज सरकार द्वारा ग्राम वासियों के साथ दोहरी नीति क्यों अपनाई जा रही है। एक तरफ पूरे देश मे कोरोना संक्रमण से लोग जूझ रहे हैं ग्रामीण क्षेत्रो में लोग संक्रमण के डर से घरों में लोग दुबके हुए हैं। इस भीषण गर्मी में भी गांवों में सिंगल फेस विद्युत सप्लाई कर गांववालों के साथ अन्याय कर रही है। विधायक सुनील सराफ मध्यप्रदेस की शिवराज सरकार को चेतावनी देते हुए कहे हैं कि यदि ग्राम वासियों को फूल वोल्टेज व डबल फेस विद्युत सप्लाई नही दी गयी तो मजबूरन मैँ विद्युत मण्डल कार्यालय के सामने धरने पर बैठ जाऊंगा। व कॉन्ग्रेस का हर बूथ स्तर का कार्यकर्ता भाजपा नेताओं के घर के सामने धरना देने पर मजबूर होंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन व विद्युत विभाग की होगी।
इनका कहना है।
अनुपपुर जिले के समस्त ग्रामीण क्षेत्रो के मिक्स फीडरों में पिक आवर शाम 4 से रात 10 व सुबह 2 बजे से दिन में 10 बजे तक सभी लाइनों में सिंगल फेस सप्लाई करने के जबलपुर से ही निर्देश है। पिक आवर में सभी लाइनों में विद्युत सप्लाई होती है ताकि 24 घण्टे सप्लाई प्रभावित न हो।
सुशील कुमार यादव
सहायक अभियंता विद्युत मण्डल कोतमा
0 टिप्पणियाँ