कोरोना महामारी के बीच कोयला उत्पादन कार्य जारी श्रमिकों के सुरक्षा और अतिरिक्त लाभ की उठी मांग

कोरोना महामारी के बीच कोयला उत्पादन कार्य जारी 
श्रमिकों के सुरक्षा और अतिरिक्त लाभ की उठी मांग 
संतोष चौरसिया
जमुना कोतमा  कोल इंडिया की सहायक कंपनी एसईसीएल के ज़मुना कोतमा मे कुल 06 कोयला खान और विभिन्न  पलांट एवं कार्यालय मे कुल साढे  तीन हजार  से ज्यादा खनिकर्मी  कार्यरत है  l  ज़िनमे से खानों  मे 24 घंटे कोयला उत्पादन का  कार्य जारी रहता है l  डी जी एम  एस  ने कोरोना वायरस के समय  खानों  के संचालन  के सम्बंध मे सरकुलर /गाइडलाइन जारी किया है  l  इसी तरह जिला दन्ड़ाधिकारी ने भी गाइडलाइन जारी किया है  l  किंतु ज़मुना कोतमा क्षेत्र मे  नियम कायदो  की धज्जियां उडाते  हुये केवल कागजी औपचारिकता  कर खान-कार्यालय संचालित हैं  l  महाप्रबंधक कार्यालय को छोड पूरे क्षेत्र मे कर्मचारी  राम-भरोसे अपने जीवन को दांव मे लगाकर  पेट की आग और परिवार के भरण - पोषण के लिये  प्रबंधन के आगे मजबूर होकर बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के कार्य करने और संक्रमित  होने को मजबूर हैं  l  क्षेत्रीय चिकित्सालय  मे हजारों मास्क स्टाफ़  और चिकित्सकों को देने के लिये उपलब्ध करवाये गये हैं, किंतु स्टाफ़  को पर्याप्त मास्क , दस्ताना और पी पी ई  किट नही दिया जा  रहा है l  कई  सौ नये चादर  और कई सैकड़ा  लीटर  सैनेटाईज़र आया  किंतु किसी भी मरीज  के बेड  मे नया  चादर  नही, किसी भी मरीज का  हाथ कभी भी सैनेटाईज़ नही किया जाता, फिर सब सामान कहाँ  गया  l  इसी तरह कुछ खानों मे औपचारिकतावश एक -दो बार मास्क  साल भर मे दिया गया और हाथ सैनेटाईज़ की व्यवस्था कही नही है  l  जबकि हर कार्य स्थल और मशीन  प्रतिदिन तीनो पाली मे सैनेटाईज़ किया जाना चाहिये  l  कई कार्य समूह मे ही किया जाता है  इसलिये सामाजिक दूरी क पालन नही हो पाने से कार्यस्थल को सैनेटाईज़ करवाना और अनिवार्य हो जाता है  l  
           कोयला मजदूर सभा (एच एम  एस ) के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री श्रीकांत शुक्ला  जी ने कहा कोयला कामगार चाहे विभागीय हो य़ा ठेकेदारी उनको कोरोना वायरस  से बचाव हेतु समुचित  व्यवस्था हो और जब देश के अधिकांश  कर्मचारी -अधिकारी  घरों  मे हैँ  तब कोयला खानों के श्रमवीर जान जोखिम मे डाल  कोयला उत्पादन कर देश मे उत्पन्न संकट की घडी मे बिजली उत्पादन मे अपना अमूल्य  योगदान दे रहे तब पूरे कोल इन्डिया के श्रमिकों  को अतिरिक्त आर्थिक लाभ दिये जाने के लिये कोयला मजदूर सभा मांग करेगा  l  क्योंकि  कोयला श्रमिक भी इंसान है  उसे भी अपने जान और परिवार से प्यार है  इसलिये उनको अतिरिक्त आर्थिक लाभ मिलना जायज है  l

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ