*साठ वर्षीय विधवा को किया जा रहा परेशान*
*महिला ने बुजुर्ग का सामान नाली में फेंका घर पर जबरन कब्जा और लड़ाई झगड़ा का प्रयास*
*महिला फेडरेशन के हस्तक्षेप पर थाने में हुआ अपराध दर्ज*
संतोष चौरसिया
जमुना कोतमा अनूपपुर जिले के कोयलांचल नगरी थाना भालूमाडा़ के अंतर्गत रहने वाली एक 60 वर्षीय बुजुर्ग विधवा महिला को एक महिला द्वारा ही 30 वर्ष बाद आकर घर खाली करने और उसका सामान नाली में फेंक कर मारपीट किए जाने का मामला प्रकाश में आया है
ज्ञात हो कि पीड़ित विधवा महिला नारद मुनि पति स्वर्गी बुचाधारी उम्र 60 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 16 अमन चौक भालूमाडा़ ने अपने महिला फेडरेशन की सहयोगी श्याम सुंदरी के साथ थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अमन चौक में रहती है और उसका पुराना घर बना है जहां वह और उसके पति रहते थे पिडिता ने बताया कि मेरे पति का 1 वर्ष पहले स्वर्गवास हो चुका है तब से मैं अकेली रहती हूं मेरा एक लड़का है जो रायपुर में रहता है आज दिनांक 14 अप्रैल 2021 को सुबह 9:30 बजे उषा कुशवाहा आई और बोलने लगी कि मैं सतना की रहने वाली हूं मेरे पिताजी 30 साल पहले यहीं पर रहते थे उसी बात को लेकर मुझसे बात विवाद लड़ाई झगड़ा करने में आमदा हो रही थी एवं मेरे घर की बनी हुई सीट को उखाड़ कर फेंक दिया और जिस पर मैं रह रही हूं वह कालरी का जमीन है जिसका कोई कागजात ना मेरे पास है ना उसा कुशवाहा के पास है रिपोर्ट कर कानूनी कार्यवाही चाहती हूं जिस पर पुलिस ने फरियादियों की रिपोर्ट पर धारा 155 की हिदायत देते हुए न्यायालय में जाने की सलाह दी ज्ञात हो कि ज्ञात हो कि उक्त वृद्ध महिला नारद मुनि पिछले कई दिनों से उक्त मामले को लेकर काफी परेशान थी जिसका साथ देने वाला कोई नहीं था यहां तक की क्षेत्र में कार्यरत भारतीय महिला फेडरेशन की महिला ने उसकी समस्या को देखते हुए आगे हाथ बढ़ाया और महिला फेडरेशन की रामावती यादव श्याम सुंदरी सरिता चतुर्वेदी व महिलाओं ने उनकी मदद करने को ठानी तब जाकर एक स्थानीय सत्ताधारी नेता के बीच बचाव कर समझौता किए जाने का मामला भी आया लेकिन उक्त महिला द्वारा समझौता को भी ना मानते हुए विधवा 60 वर्षीय महिला का कपड़ा वगैरह नाली में फेंक कर मारपीट किया जाता रहा जिसके मद्देनजर आज थाने में यह रिपोर्ट किया गया और थाने वाले भी उसे कोर्ट जाने की सलाह दे दिए महिला फेडरेशन की महिलाओं ने बताया कि वह महिला इतनी गरीब है कि उसके पास साधन तक नहीं है कि वह कोर्ट तक चली जाए फिर भी हम महिलाएं उनका साथ जरूर देंगे और उक्त महिला को न्याय मिलना चाहिए
0 टिप्पणियाँ