एसईसीएल के वित्तीय सहयोग से सिम्स बिलासपुर की आरटी पीसीआर टेस्ट क्षमता होगी दुगुनी*

*एसईसीएल के वित्तीय सहयोग से सिम्स बिलासपुर की आरटी पीसीआर टेस्ट क्षमता होगी दुगुनी* 
संतोष चौरसिया
 *बिलासपुर।* सिम्स बिलासपुर के द्वारा किए जा रहे आर-टी पीसीआर टेस्ट की क्षमता अब दुगुनी होगी। वर्तमान में संस्थान के मोलेक्यूलर वायरोलोजी लैब द्वारा लगभग 700-800 सैंपल प्रतिदिन की जाँच हो रही है। एसईसीएल द्वारा सीएसआर मद से इस हेतु 32.90 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इस राशि से एक आरटी पीसीआर सिस्टम (कम्प्यूटर एवं यूपीएस सहित) एवं 70-80 डिग्री एवं 200 डिग्री के डीप फ्रीजर उपलब्ध कराए जाएँगे। इससे सैम्पल जाँच में तेजी आएगी तथा डीप फ्रिजर के उपयोग से सैंपल के संग्रहण में भी सहूलिहत होगी। इस सम्बंध में डीन, सिस्म प्रबंधन द्वारा अनुरोध किया गया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ