*कोरोना का टीका लगने के 1 सप्ताह बाद 47 वर्षीय युवक की मौत*
संतोष चौरसिया
जमुना कोतमा अनूपपुर जिले के कोयलांचल के गांव श्रमिक नगर पकरिहा पंचायत में रहने वाले 47 वर्षीय युवक बांके बिहारी की दिनांक 16 अप्रैल 2021 को रात करीब 8:30 बजे कोतमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान मौत हो गई मृतक के परिजनों ने रोते बिलखते बताया कि दिनांक 11 अप्रैल 2021 को श्रमिक नगर कालरी के डिस्पेंसरी में उन्होंने कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाया था उसी के बाद से उनकी तबीयत खराब चल रही थी जिसमें 2 दिन उन्हें बुखार आया उसके बाद 2 दिन उन्हें दस्त जाने लगा जिसकी दवा भी उन्होंने स्थानीय स्तर पर ली थी लेकिन जब दिनांक 16 अप्रैल 2021 को उनकी तबीयत ज्यादा खराब होने लगी तो उनके परिजनों ने एंबुलेंस बुलाकर उन्हें कोतमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जहां पर पहुंचने के बाद उन्हें डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया और शव को तुरंत परिजनों को दे दिया गया जिनका आज 17 अप्रैल 2021 को अंतिम संस्कार कर दिया गया ज्ञात हो कि बांके बिहारी अपने पीछे छोटे-छोटे बच्चों व पत्नी को रोता भी लगता छोड़ गए उनके घर में और कोई नहीं है ना ही आय का कोई और अन्य स्रोत है ज्ञात हो कि बांके बिहारी क्षेत्र में लंबे अर्से से ट्रांसपोर्टिंग का काम करके अपना और अपने परिवार का जीवन भर पोषण करते थे और वह सरल स्वभाव के मिलनसार व्यक्ति थे जिन्हें आज लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी
0 टिप्पणियाँ