जमुना कोतमा के 11 /12 कोयला खदान से कोयला चोरी करने का वीडियो आया सामने जांच की मांग
पूर्व में अखबारों में किया गया था प्रकाशित प्रबंधन ने दिया ध्यान
संतोष चौरसिया
जमुना कोतमा एसईसीएल के जमुना कोतमा क्षेत्र में पूर्व में संचालित खदान के 11/ 12 कोयला खदान से कोयला चोरी करने का वीडियो आया सामने एसईसीएल जमुना कोतमा क्षेत्र के अंतर्गत पूर्व में संचालित 11/12 कोयला खदान से कोयला चोरी कर पास के जंगल में एकत्र किया जाता है और फिर वहां से ट्रैक्टर के माध्यम से कोयला चोरी किए जाने का वीडियो 16 अप्रैल 2021 को सामने आया है जिसमें आप देख सकते हैं जंगल में बोरियों में भरे हुए कोयले को ट्रैक्टर में भरकर ले जाया जा रहा है इस तरह की चोरी की घटनाओं को एसईसीएल के जमुना कोतमा क्षेत्र के प्रबंधन का सुरक्षा विभाग रोक पाने में नाकाम साबित हो रहा है जिसके कारण से यहां पर कोयला चोरी की घटनाएं हो रही है इस कोयला चोरी की घटना मे स्थानीय के लोगों का होना बताया जा रहा है मामले की जांच की मांग स्थानीय लोगों द्वारा की गई है ज्ञात हो कि उक्त कोयला चोरी के मामले को पूर्व में कई बार प्रिंट मीडिया में प्रकाशित किया गया था लेकिन कालरी प्रबंधन ने यह कह कर अपना पल्ला झाड़ लिया कि वह खदान बंद हो गई है हम उसमें कुछ नहीं कर सकते वहीं दूसरी तरफ कालरी का सुरक्षा विभाग यह कह रहा था कि कार्यवाही की जाएगी की जाएगी लेकिन किया कुछ नहीं किया आज तक इससे सुरक्षा विभाग पर ही पश्चिम उठ रहा है
0 टिप्पणियाँ