विजयादशमी में झगराखाण्ड थाना में हुआ शस्त्रपूजन।
पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में हुई सभी शस्त्रों की पूजा।
मनेन्द्रगढ़/झगराखाण्ड। विजयादशमी पर्व पर पुलिस थाने में शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस अधीक्षक टी.आर.कोशिमा और थाना प्रभारी दीपेश सैनी ने दोपहर में विधि-विधान के साथ शस्त्र पूजन किया।
पुलिस अधीक्षक टी.आर.कोशिमा ने पूजन करते हुए कहा कि आज के दिन को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है इसलिए हमें सभी बुरे कार्यों का त्याग कर अच्छे कार्यों की ओर कदम उठाना चाहिए, जिससे आज का दिन सार्थक हो।
इस दौरान थाने के शस्त्रागार में रखी एके 47, पिस्टल, इंसास रायफल, लाठी व अन्य शस्त्रों की विधिवत पूजन कर उन पर रक्षासूत्र भी बांधा गया। परंपरा अनुसार शस्त्रों का पूजन किया गया। पंडित द्वारा सभी को रक्षा सूत्र बांधे गए। पूजा होने के बाद हथियारों को शस्त्रागार में रख दिया गया। इस दौरान समस्त पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा।
0 टिप्पणियाँ