विश्व हिंदू परिषद की बैठक संपन्न
राजनगर
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रखंड बिजूरी की बैठक राजनगर में संपन्न हुई बैठक का प्रमुख उद्देश्य समूचे प्रखण्ड बिजुरी में सभी खण्डो में हित चिंतक अभियान को गांव गांव प्रत्येक घर तक हिंदू मान बिंदुओं की रक्षा के लिए विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जिला अनूपपुर के द्वारा एक विशाल हित चिंतक अभियान 6नवम्बर से 20 नवम्बर तक चलाया जाएगा बैठक लेने पहुंचे विभाग संघठन मंत्री श्री अरविन्द तिवारी जी के द्वारा ली गई बैठक में किस तरह ने जाती वर्ग के लोगो के द्वारा हिंदू समाज को धर्मांतरित करने के लिए जातिगत भेद भाव को समाज के सोसित दलित वर्ग के बीच फैला कर बड़ी संख्या में कर रहें है इस प्रकार हिन्दू समाज को धर्म के आधार पर आपस में बाट रहे है इसका विघटन करने में लगे हुए हैं इस लिए हिन्दू समाज को हित चिंतक योजन से प्रत्येक व्यक्ति को जोड़ने जा काम विश्व हिंदू परिषद के द्वारा संपूर्ण जिले प्रखंड खंड नगर ग्राम तक इस योजना को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करना है ताकि हिंदू समाज का विघटन ना हो सके किस प्रकार से लोगों को शिक्षा स्वास्थ्य एवं पैसे के आधार पर धर्म परिवर्तन करने के लिए विवश किया जा रहा है यह सब जानकारी विभाग संगठन मंत्री अरविंद जी के द्वारा दी गई इस कार्यक्रम में उपस्थित विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता गण जिसमें प्रमुख रुप से कोतमा से आए विपिन जी जिला सह संयोजक बजरंग दल रवि शंकर शर्मा जिला सह मंत्री टुन्ना नायक जी जिला सुरक्षा प्रमुख रवि उप्पाध्य प्रखण्ड सयोजक बिजुरी पंकज वैष्णोजी उमेशजी समेत कई कार्यकर्ता विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के उपस्थित रहे
पुलिस आरक्षक दिखा रहा है रौब
राजनगर
छत्तीसगढ़ पुलिस में आरक्षक होने का रौब दिखाकर मोहल्ले वासियों को डराता है पुलिस आरक्षक उक्त संबंध में रविनगर निवासी अखिलेश सिंह ने रामनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मेरे घर के सामने रहने वाले पड़ोसी पुरुषोत्तम राय उर्फ छोटी मेरी अनुपस्थिति में मेरी पत्नी और बेटी को अश्लील गाली गलौज कर घर से निकलवा देने की धमकी दे रहा था। मेरी बेटी जिसकी उम्र 20 वर्ष है फोन लगा कर मुझे बुलाया तब वहां से भागकर वह फोन भी बंद कर लिया वह आए दिन मेरे घर परिवार वालों से इसी तरह गाली गलौज करता है तथा छत्तीसगढ़ के पुलिस होने का रौब दिखाकर मोहल्ले वासियों को भी डराता धमका आता है जिस पर कार्रवाई करने की कष्ट करें वहीं इस पूरे मामले में स्थानी पुलिस भी मामले में कार्रवाई करने की मामले को समझाने बुझाने तक सीमित रख रही है।
0 टिप्पणियाँ