शिवराज सरकार ने सरपंचों को दिवाली गिफ्ट से किया दरकिनार प्रदेश में होगा उग्र आंदोलन
मध्य प्रदेश के सरपंच बैठकर बनाएंगे रणनीति - शिवभान सिंह
अनूपपुर। मध्य प्रदेश के शिवराज सरकार नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधि वेतन भत्ते बढ़ाकर दीपावली की दिया है जिसमें नगर निगम नगर पालिका नगर परिषद के महापौर अध्यक्ष पार्षदों के वेतन वृद्धि में दीपावली गिफ्ट उपहार के तहत वेतन बढ़ोतरी किया गया है हर्ष का विषय है परंतु मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के द्वारा ग्राम पंचायत सरपंच जनप्रतिनिधियों को दीपावली गिफ्ट बाहर से दरकिनार किया गया जिसको लेकर ग्राम पंचायतों के सरपंच जनप्रतिनिधियों मे व्यापक आक्रोश पैदा हो रहा है।
सरपंच संघ बैठकर बनाएगी रणनीति - मध्य प्रदेश सरपंच संघ अनूपपुर जनपद के ब्लॉक अध्यक्ष शिवभान सिंह ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के द्वारा जनप्रतिनिधियों को दीपावली उपहार दिया गया। जिस में सरपंचों को दरकिनार किया गया आज भी ग्राम पंचायत के सरपंच 1750 प्रति महीना मानदेय के रूप में पंचायत के विकास के लिए दिन रात मेहनत करता है। परंतु अब प्रदेश स्तर मे सरपंच संघ बैठकर व्यापक आंदोलन रणनीति तैयार प्रदेश सरकार का विरोध प्रदर्शन करेगा।
विधानसभा चुनाव से पहले बनेगी रणनीति - मध्य प्रदेश के ग्राम पंचायतों में सरपंच संघ के द्वारा मानदेय बढ़ोतरी को लेकर विधानसभा चुनाव से पहले रणनीति तैयार कर राजधानी भोपाल में उग्र आंदोलन तथा मुख्यमंत्री निवास घेराव रणनीति बनाकर सरपंच संघ आगे बढ़ेगा। प्रदेश स्तर ग्राम पंचायतों के सरपंचों संगठन के द्वारा आज से संपर्क करना जारी कर दिया गया है जल्द ही राजधानी भोपाल में बैठक कर सरपंचों के हित में मध्य प्रदेश सरपंच संघ निर्णय लेगा।
0 टिप्पणियाँ