5 लाख तक के उपचार की सुविधा आयुष्मान कार्ड पर हो रही उपलब्ध

पात्रताधारियों से आयुष्मान कार्ड बनवाने की अपील
अनूपपुर 20 अक्टूबर 2022/ आयुष्मान भारत ‘‘निरामयम’’ योजना के तहत प्रत्येक पात्र हितग्राही अपना आयुष्मान भारत ‘‘निरामयम’’ कार्ड ग्रामीण क्षेत्रों में नजदीकी ग्राम पंचायत व नगरीय क्षेत्रों में नगरपालिका या नगर परिषद या कामन सर्विस सेन्टर, लोक सेवा केन्द्र पर जाकर अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। उक्ताशय की जानकारी जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सोजान सिंह रावत ने देते हुए बताया कि आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु सामाजिक-आर्थिक जातिगत जनगणना एसईसीसी 2011 में सम्मिलित पात्र परिवार, संबल योजना कार्ड धारक परिवार एवं खाद्यान्न पात्रता पर्ची ई-राशन कार्ड) धारक परिवार पात्र होंगे। इसके अलावा पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए परिवार की समग्र आईडी/राशन कार्ड, फोटो आई-डी जैसे आधार कार्ड, वोटर कार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस, पासपोर्ट एवं सरकार द्वारा मान्य पहचान-पत्र इत्यादि दस्तावेज मान्य होंगे।  
       उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत ‘‘निरामयम’’ योजना अतंर्गत उपचार की सुविधा शासन द्वारा सम्बद्ध शासकीय एवं निजी चिकित्सालयों व चिकित्सा महाविद्यालयों में उपलब्ध है। जहां पर भर्ती होकर हितग्राही निःशुल्क इलाज करा सकते हैं। प्रत्येक परिवार को प्रतिवर्ष 5 लाख का निःशुल्क उपचार किया जाता है। 
कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने प्रत्येक पात्रता धारक परिवारों से आयुष्मान कार्ड बनवाने की अपील की है। जिससे उन्हें स्वास्थ्यगत समस्या होने पर 5 लाख तक का निःशुल्‍क उपचार शासन की योजना के तहत प्राप्त हो सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ