दीपावली के पहले मिलेगा अक्टूबर माह का वेतन - मुख्यमंत्री श्री चौहान

दीपावली के पहले मिलेगा अक्टूबर माह का वेतन - मुख्यमंत्री श्री चौहान
अनूपपुर 20 अक्टूबर 2022/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को अक्टूबर माह का वेतन दीपावली के पूर्व दिया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दीपावली की बधाई और शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि हमारे सभी कर्मचारी साथी परिवार सहित हर्षाेल्लास के साथ दीपावली मनाएँ, इसलिए उनका वेतन दीपावली से पहले देने का आदेश जारी किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।
इस संबंध में कोष एवं लेखा संचालक ने सभी कोषालय अधिकारियों को समस्त आहरण संवितरण अधिकारियों के माध्यम से दीपवली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए शासकीय सेवकों को माह अक्टूबर 2022 (भुगतान माह नवम्बर 2022) का वेतन दीपावली पर्व 24 अक्टूबर 2022 के पूर्व किए जाने के निर्देश दिए हैं। 
उन्होंने आउटसोर्स कर्मचारियों से संबंधित पारिश्रमिक/मानदेय आदि देयक के भी भुगतान के निर्देश दिए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ