छत्तीसगढ़ ओलंपिक में समय पर नही मिला आमंत्रण- नविता शिवहरे।नगर पालिका बैकुंठपुर की अध्यक्ष ने किया कार्यक्रम का बहिष्कार।

छत्तीसगढ़ ओलंपिक में समय पर नही मिला आमंत्रण- नविता शिवहरे।
नगर पालिका बैकुंठपुर की अध्यक्ष ने किया कार्यक्रम का बहिष्कार।
बैकुंठपुर। रामानुज मिनी स्टेडियम में नगर पालिका परिषद द्वारा कराये जा रहे राजीव युवा मितान द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ ओलंपिक 2022-2023 के   कार्यक़म का नपाध्यक्ष ने बहिष्कार कर दिया जिसके बाद पूरे शहर में तरह तरह की चर्चा हो रही है।

क्या है राजीव युवा मितान क्लब

छत्तीसगढ़ शासन के खेल एव युवा कल्याण विभाग द्वारा 6 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक आयोजित छत्तीसगढ़ ओलंपिक में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलो का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत 6 अक्टूबर को रामानुज मिनी स्टेडियम में 2 बजे से नगर पालिका द्वारा आयोजन किया जा रहा था।
           
समय पर नही मिली जानकारी

नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर की 
अध्यक्ष नविता शिवहरे ने बताया कि उन्हें समय पर जानकारी प्राप्त नही हुई  और कार्यकम शुरू होने के बाद उनके पास जानकारी प्राप्त हुई जिसके कारण उन्होंने इस कार्यक्रम से दूरी बनाई थी।

नपाध्यक्ष ने नही लिया आधिकारिक कागज

जब उन्हें नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा आमंत्रण पत्र प्राप्त हुआ तो उन्होंने उसे लेने से साफ मना कर दिया और कहा कि जब कार्यक़म शुरू हो गया है तब इसकी क्या आवश्यकता है।

नपा अध्यक्ष नविता शिवहरे ने क्या कहा

    उन्होंने इस संबंध में कहा की मुझे कार्यक़म की कोई भी जानकारी नही थी। मुझे 3.28 मिनट पर कार्यक़म का आधिकारिक आमंत्रण प्राप्त हुआ और कार्यक़म 2 बजे से प्रारंभ हो गया था। इसलिये मैंने कार्यक्रम का बहिष्कार किया साथ ही मैं उच्च अधिकारियों से ऐसे अधिकारी की शिकायत भी करुँगी जिसने जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ