जैतहरी परियोजना अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिकाओं की अनंतिम सूची प्रकाशित

जैतहरी परियोजना अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिकाओं की अनंतिम सूची प्रकाशित
अनूपपुर 19 अक्टूबर 2022/ महिला बाल विकास विभाग के जैतहरी परियोजना अधिकारी ने बताया है कि आंगनबाड़ी सहायिका कदमसरा 1, मुण्डा 2, धनगवां पूर्वी 1, ठेही, छुलकारी 1, बरबसपुर 1, जमुड़ी 1 के पदों हेतु प्राप्त आवेदनों की खण्ड स्तरीय चयन समिति द्वारा अनंतिम सूची का प्रकाशन किया गया है। सूची कलेक्टर कार्यालय, जिला पंचायत कार्यालय, महिला बाल विकास कार्यालय व संबंधित तहसील, जनपद पंचायत कार्यालय एवं ग्राम पंचायतों के सूचना पटल पर प्रदर्शित की गई है। परियोजना अधिकारी ने बताया है कि अनंतिम सूची के आधार पर नियुक्ति प्रक्रिया के संबंध में जिन अभ्यर्थियों को कोई आपत्ति है, वे अपनी लिखित आपत्ति आवश्‍यक प्रमाणक दस्तावेज सहित 26 अक्टूबर 2022 शाम 5 बजे तक कार्यालयीन समय में परियोजना कार्यालय महिला एवं बाल विकास जैतहरी में प्रस्तुत कर सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ