आंगनबाड़ी सहायिका देवगवां, खोड़री नं. 02, दारसागर, बोड़री की अनंतिम सूची प्रकाशित
अनूपपुर 19 अक्टूबर 2022/ महिला बाल विकास विभाग के अनूपपुर परियोजना अधिकारी ने बताया है कि आंगनबाड़ी सहायिका देवगवां, खोड़री नं. 02, दारसागर, बोड़री के पदों हेतु प्राप्त आवेदनों की खण्ड स्तरीय चयन समिति द्वारा अनंतिम सूची का प्रकाशन किया गया है। सूची कलेक्टर कार्यालय, जिला पंचायत कार्यालय, महिला बाल विकास कार्यालय व संबंधित जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायतों के सूचना पटल पर प्रदर्शित की गई है। परियोजना अधिकारी ने बताया है कि अनंतिम सूची के आधार पर नियुक्ति प्रक्रिया के संबंध में जिन अभ्यर्थियों को कोई आपत्ति है, वे अपनी लिखित आपत्ति आवश्यक प्रमाणक दस्तावेज सहित 28 अक्टूबर 2022 की शाम 5ः30 बजे तक परियोजना कार्यालय महिला एवं बाल विकास अनूपपुर में प्रस्तुत कर सकते हैं।
0 टिप्पणियाँ