बी एल सिंह *नगर के विकास को लेकर डोला अध्यक्ष उपाध्यक्ष द्वारा कलेक्टर महोदय से की गई मुलाकात*

बी एल सिंह 

*नगर के विकास को लेकर डोला अध्यक्ष उपाध्यक्ष द्वारा कलेक्टर महोदय से की गई मुलाकात*
अनूपपुर/डोला= आज दिनाँक 13/10/2022 को डोला नगर परिषद के माननीय अध्यक्ष श्रीमति रीनू सुरेश कोल उपाध्यक्ष रविशंकर तिवारी नगर के विकाश को लेकर माननीय कलेक्टर महोदया सुश्री सोनिया मीणा से मुलाकात कर क्षेत्रीय विकास एवम क्षेत्र की कुछ प्रमुख समस्याओं पर चर्चा किया जहाँ कलेक्टर महोदया ने क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव मदद करने का आश्वासन प्राप्त हुआ। एवम नगर के प्रधानमंत्री आवास योजना हेतु 681 हितग्राहियो के आवास  के लिए जमीन उपलब्ध कराने खासकर जो एसईसीएल की लीज की जमीन है जो उनके लिए अनुपयोगी है वह लीज की जमीन का भू अधिकार पट्टा वितरण करने परिषद क्षेत्र के कोडाकू और राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाले बैगा जनजाति के सर्वांगीण विकास,स्वच्छ भारत मिशन एवं शासन के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन के लिए सहयोग एवं जमीन की जो उपलब्धता क्षेत्र में नहीं है उन जमीनों के लिए राजस्व विभाग से समन्वय स्थापित कर जमीन की मांग एवम हल्दीबाड़ी खदान परियोजना से जो कोयला उत्खनन होता है उसका रॉयल्टी हेतु भी एल जिला कलेक्टर से चर्चा की जिसमे उनके द्वारा समन्वय स्थापित कर हर मुद्दों पर चर्चा कर हरसम्भव मदद करने का आश्वासन दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ