जिस पर थी सुरक्षा की जिम्मेदारी।
उसने ही करवा दी चोरी।
नाबालिग सहित 9 आरोपी गिरफ्तार।
मनेन्द्रगढ़। जिले के झगराखाण्ड थाना अंतर्गत हल्दीबाड़ी माइंस में लम्बे समय से कॉलरी के सामानों की चोरी करने के मामले में कार्यवाही करते हुये पुलिस में 2 नाबालिग सहित कुल 9 अंतरराज्यीय चोर गिरोह को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कर ली है।
थाना प्रभारी ने किया खुलासा
पूरे मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी झगराखाण्ड निरीक्षक दीपेश सैनी ने बताया की पुलिस अधीक्षक एमसीबी टी.आर. कोशिमा द्वारा जिले में चोरी लूट डकैती पर अंकुश लगाने और प्रभावी कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया था। जिसके परिपालन में थाना प्रभारी झगराखाण्ड दिपेश सैनी के द्वारा पुलिस टीम गठित कर अंतरराज्यीय
चोर गिरोह को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा था।
इसी दौरान 13 अक्टूबर 2022 की दरमियानी रात अंतरराज्यीय चोर गिरोह द्वारा हल्दीबाडी माइंस में रखे लोहे के रोड रोलर को चोरी कर पिकअप क्र. सीजी 16 ए 0591 में भरकर ले जाया जा रहा था। पुलिस टीम को सूचना मिलते ही तत्काल घटना स्थल की घेराबंदी कर चोर गिरोह को पिकअप वाहन और चोरी के माल सहित पकड़ लिया गया।
प्रार्थी अंगिरा प्रसाद तिवारी सुरक्षा प्रभारी हल्दीबाडी माइंस एसईसीएल के लिखित आवेदन पर थाना झगराखाण्ड में अप.क्र. 60 231/2022 धारा 379,401,34 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की विवेचना के दौरान आरोपियों से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।
इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी
(1) शंकर लाल कुशवाहा पिता सुखराम कुशवाहा उम्र 53 वर्ष निवासी बिजूरी वार्ड नं. 13 केबिन दफाई थाना बिजूरी जिला अनुपपुर मध्यप्रदेश
(2) मंजय विश्वकर्मा पिता छैतूराम विश्वकर्मा उम्र 27 वर्ष निवासी रामनगर कुडकू दफाई थाना रामनगर जिला अनुपपुर मध्यप्रदेश
( 3) सुनील यादव पिता स्व. बल्लू यादव उम्र 20 वर्ष निवासी बिजूरी वार्ड नं.13 केबिन दफाई थाना बिजूरी जिला अनुपपुर मध्यप्रदेश
(4) सोनू कुमार कोल पिता राजा कुमार कोल उम्र 23 वर्ष निवासी रामनगर वार्ड नं. 11 कुडकू दफाई थाना रामनगर जिला अनुपपुर मध्यप्रदेश
(5 ) किशन पनिका उर्फ किस्सू पिता रामरूच पनिका उम्र 21 वर्ष निवासी रामनगर वार्ड नं 11 आरटीओ आफिस के पास थाना रामनगर जिला अनुपपुर मध्यप्रदेश
(6) मोहन पाव पिता स्व. भूरसा पांव उम्र 24 वर्ष निवासी रामनगर कुडकू दफाई वार्ड नं 11 थाना रामनगर जिला अनुपपुर मध्यप्रदेश
(7 ) मोतीलाल केवट पिता स्व. प्यारेलाल केवट उम्र 35 वर्ष निवासी रामनगर अयोध्यानगर वार्ड नं. 12 थाना रामनगर जिला अनुपपुर मध्यप्रदेश और 2 अपचारी बालक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है।
कौन था चोरी का मास्टरमाइंड
चोरी के मामले में एसईसीएल में सुरक्षा प्रहरी के पद पर पदस्थ मोतीलाल केवट पिता स्व. प्यारेलाल केवट उम्र 35 वर्ष निवासी रामनगर अयोध्यानगर वार्ड नं. 12 थाना रामनगर जिला अनुपपुर मध्यप्रदेश के द्वारा अंतरराज्यीय चोर गिरोह को चोरी में पूरी मदद करना पाये जाने से उसके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई है।
अन्य लोगों की संलिप्तता की हो रही जांच
अंतरराज्यीय चोर गिरोह की गिरफ्तारी कर ली गई है। आरोपियों के कब्जे से
कुल 7 लाख 12 हजार रुपये का माल जप्त कर लिया गया है। मामले में अन्य एसईसीएल के कर्मचारियों के शामिल होने की जानकारी भी सामने आ रही है जिसकी जाँच की जा रही है। संलिप्तता पाये जाने पर कार्यवाही की जायेगी।
ये रहे कार्यवाही में शामिल
पुलिस अधीक्षक एमसीबी के निर्देश अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमेश बरैया और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस राकेश कुर्रे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दिपेश सैनी, चौकी प्रभारी खौगापानी सउनि कमलेश पाण्डेय सउनि बलराम चौधरी, प्रधान आरक्षक संतोष सिंह , चन्द्र प्रसाद रत्नाकर , अशोक मलिक , अजय पोया, आरक्षक दीप तिवारी , नीरज पढियार , कमलेश साहू , आनंद कुर्रे , मुरारी सिह , समीर राय , सैनिक भुपेन्द्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
0 टिप्पणियाँ