किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए ताकत से ज्यादा हिम्मत की आवश्यकता - एसपी कोरियाकोरिया पुलिस ने किया हमर बेटी हमर मान कार्यक्रम का आयोजन।महिला पेट्रोलिंग और इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर किया गया लॉन्च

किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए ताकत से ज्यादा हिम्मत की आवश्यकता - एसपी कोरिया
कोरिया पुलिस ने किया हमर बेटी हमर मान कार्यक्रम का आयोजन।
महिला पेट्रोलिंग और इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर किया गया लॉन्च।

कोरिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आव्हान पर 'हमर बेटी हमर मान' कार्यक्रम आयोजन किया गया। 2 अक्टूबर 2022 दिन रविवार को घड़ी चौक बैकुंठपुर में पुलिस अधीक्षक कोरिया त्रिलोक बंसल के निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक कोरिया रोहित झा के मार्गदर्शन में "हमर बेटी हमर मान" कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे सर्वप्रथम रवि गुप्ता द्वारा मार्शल आर्ट्स के तरीको से बताया गया कि किस तरह बेटियां अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकती है। 
        इसके बाद ए एस पी कोरिया ने सुरक्षित रहने के उपायो से उपस्थित बेटियों और महिलाओ को परिचित कराया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक कोरिया ने विस्तारपूर्वक बेटियों और महिलाओ हेतु बनाये गए क़ानून और उनके अधिकारो के बारे में चर्चा की। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए ताकत से ज्यादा हिम्मत की आवश्यकता होती है। 
            कार्यक्रम में शहर के प्रतिष्ठित व्यक्ति एवं कवि योगेश गुप्ता द्वारा बेटियों पर सुंदर काव्य पाठ किया गया। सम्यक क्रांति के प्रबंधक समवर्त कुमार रूप ने 'जिनकी हो बेटियां वो ये कहते है' गाना गा कर समा बाँधा। इसके बाद युवा संगीतकार आयुष नामदेव ने 'ओ री चिरैया' गाना गया। कार्यक्रम के अंत में पुलिस अधीक्षक कोरिया एवं उनकी टीम ने "महिला पेट्रोलिंग' वाहन एवं इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर लॉन्च किया जो महिलाओ द्वारा शिकायतों पर निरंतर कार्यवाही करता करेगा। सभी ने उक्त कार्यक्रम की बहुत सराहना की और पुलिस विभाग के द्वारा चलाये जा रहे इस कार्यक्रम में अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। करीब 100-150 की संख्या में लोग उपस्थित रहें। 
            कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन श्रीमती कविता ठाकुर, पुलिस अनुविभगीय अधिकारी बैकुंठपुर ने किया। उक्त कार्यक्रम में  श्याम लाल मधुकर उप पुलिस अधीक्षक, रमेश पुरैना सूबेदार, श्रीमती रम्भा साहू उप निरीक्षक, सुश्री ममता करकेट्टा उप निरीक्षक, राजीव गुप्ता सहायक उप निरिक्षक-अ सहित भारी संख्या में पुलिस अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ