सिकल सेल एनीमिया बीमारी के उन्मूलन हेतु जनजातीय विश्वविद्यालय एवं मध्यप्रदेश सरकार कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रहे हैं........ माननीय राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल

सिकल सेल एनीमिया बीमारी के उन्मूलन हेतु जनजातीय विश्वविद्यालय एवं मध्यप्रदेश सरकार कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रहे हैं...
..... माननीय राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक में
माननीय राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल जी के विश्वविद्यालय आगमन पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. मुकुल ईश्वरलाल शाह, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी एवं श्री बिसाहूलाल सिंह माननीय कैबिनेट मंत्री, मध्यप्रदेश शासन तथा श्रीमती हिमाद्री सिंह, माननीय सांसद, शहडोल संसदीय क्षेत्र मंचासीन हुए इस अवसर पर दीप प्रज्वलन सरस्वती वंदना के पश्चात विश्वविद्यालय के कुलगीत के प्रस्तुतीकरण पश्चात माननीय राज्यपाल जी का स्वागत हुआ।

माननीय राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल जी ने अपने वक्तव्य में विश्वविद्यालय की प्रशंसा की उन्होंने कहा की विश्वविद्यालय इस क्षेत्र में है और इस क्षेत्र की समस्याओं का शिक्षा के माध्यम से समाधान कर रहा है। इस क्षेत्र में सिकल सेल एनीमिया बीमारी को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता, इसके उन्मूलन के लिए शासन प्रयासरत है और विश्वविद्यालय के द्वारा इस दिशा में किए जा रहे कार्य उत्कृष्ट हैं। इस अवसर पर शारदा कन्या पीठ स्कूल के लगभग 100 बच्चों से उन्होंने मुलाकात की इस दौरान बच्चों से उनकी दिनचर्या पूछने के साथ-साथ भारत के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति जी का नाम भी पूछा गया साथ में सभी बच्चों द्वारा सूर्य नमस्कार का मंत्रोच्चारण किया गया।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी द्वारा स्वागत भाषण दिया गया जिसमें माननीय राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वविद्यालय में हो रही शैक्षणिक उपलब्धियों को बताया गया। इस अवसर पर आज के दिन जन्मी दो महान विभूतियो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं श्री लाल बहादुर शास्त्री जी को नमन करते हुए उनको याद किया गया।

विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. मुकुल ईश्वरलाल शाह द्वारा माननीय राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल जी के जीवन से जुड़ी कुछ प्रमुख घटनाओं का उल्लेख करते हुए राज्यपाल जी द्वारा सिकल सेल एनीमिया पर किए जा रहे कार्यों की का उल्लेख किया।

श्री बिसाहूलाल सिंह माननीय कैबिनेट मंत्री, मध्यप्रदेश शासन द्वारा अपने वक्तव्य में विश्वविद्यालय की प्रशंसा की गई। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय इस क्षेत्र में जनजातियों के विकास के लिए सतत प्रयासरत है।

विश्वविद्यालय के अकादमिक अधिष्ठाता प्रो.आलोक श्रोत्रीय द्वारा विश्वविद्यालय में हो रही शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ विश्वविद्यालय के डॉ. अंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र जो कि भारत सरकार के सामाजिक न्याय और सधिकारिता मंत्रालय द्वारा प्रायोजित है में अनुसूचित जाति एवं जनजाति के छात्र छात्राओं के लिए यू पी एसी परीक्षा हेतु प्रारंभ की गई निशुल्क कोचिंग क्लास की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के अंत में विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री पी. सिलुवैनाथन द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ