शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार।
दूसरी जगह करने जा रहा था शादी।
प्रेमिका की शिकायत ने पहुँचा दिया हवालात।
कोरिया। जिले के झगराखाण्ड थाना अंतर्गत युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार हसदेव दफाई लेदरी में रहने वाला उमेश केंवट नाम का युवक एक युवती को शादी का झांसा देकर लंबे समय से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। इसी दौरान युवक की शादी दूसरी जगह तय हो गई और वह शादी की तैयारी करने लगा।
पीड़िता को जब युवक द्वारा कहीं और शादी करने की जानकारी मिली तो उसने थाना पहुंच कर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी गई जिसके बाद उनके दिशा निर्देश और मार्गदर्शन में आरोपी उमेश केंवट को गिरफ्तार कर लिया गया।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक प्रधुम्न तिवारी, प्रधान आरक्षक रवि शर्मा, शोभनाथ लकड़ा, आरक्षक नवीन कुमार,ललित यादव की सराहनीय भूमिका रही।
0 टिप्पणियाँ