वृक्षारोपण कर मलगा ,कोतमा लैम्पस में मनाया राष्ट्रीय सहकारिता दिवस
प्रदीप मिश्रा
कोतमा
राष्ट्रीय सहकारिता दिवस के अवसर पर कोतमा ,मलगा सहित जिले भर में वृक्षारोपण किया गया सहकारिता दिवस के अवसर पर सहकारिता के माध्यम से बेहतर पुननिर्माण विषय को लेकर वृक्षारोपण दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। जहां मलगा लैम्पस के मैनेजर लाल मणि मिश्रा और लैम्पस के अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर प्रांगण के अंदर विभिन्न प्रकार के पेड़ पौधे लगाए गए। लैंपस के कोतमा मैनेजर मोहन लाल दुवेदी ने बताया कि सहकारिता दिवस के अवसर पर हमारे प्रांगण में लगभग एक दर्जन से ज्यादा वृक्ष लगाए गए हैं जिसमें फलदार एवं छायादार दोनों तरह के पेड़ पौधे हमने लगवाए हैं। मनुष्य को अपने जीवन में कम से कम 10 ऐसे पेड़ लगाने चाहिए जो कि भविष्य में आने वाले हमारी संतानों और जनता के लिए फल एवं छाया का स्थान बन सके। पर्यावरण को सुरक्षित रखना हमारा पहला कर्तव्य है। कोतमा मैनेजर मोहनलाल दुवेदी मलगा मैनेजर लालमणि मिश्रा ने लोगों से ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाने और उन्हें बड़ा करने का निवेदन किया । वही लैंपस के प्रांगण में आम , नींबू ,लीची , कटहल, समी, अशोक के साथ साथ अन्य कई प्रकार के पेड़ पौधे लगाए गए हैं।
0 टिप्पणियाँ