भिलाई में लायंनेस क्लब के द्वारा श्रेष्ठ कार्य करने वालों का किया गया सम्मान दिए गए ट्रॉफी

भिलाई में लायंनेस क्लब के द्वारा श्रेष्ठ कार्य करने वालों का किया गया सम्मान दिए गए ट्रॉफी
भरत मिश्रा
कोतमा / 4 जुलाई को भिलाई के होटल अमित इंटरनेशनल में लायनेस क्लब के द्वारा सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न जगहों से लायनेस क्लब के अध्यक्ष एवं सदस्य ने पहुंचकर अपनी सहभागिता निभाई । लायनेस क्लब भिलाई की डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट श्रीमती अनीता अग्रवाल को श्रेष्ठ कार्य करने के लिए उन्हें सम्मान पत्र एवं ट्राफी प्रदान की गई वही कोतमा लायनेस क्लब की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती किरण गोयनका एवं पूरी लायनेस बहनों को विभिन्न क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य करने जैसे पर्यावरण वृक्षारोपण नगर के गांधी चौक में प्लास्टिक की थैलियों को प्रतिबंध लगाते हुए कपड़े के थैले का वितरण किया था जिसके लिए समाज सेवा के कार्य स्वास्थ्य शिविर मधुमेह शिविर जैसे अनेक कार्यों में आगे आकर श्रेष्ठ कार्य करने के लिए उन्हें श्रेष्ठ अध्यक्ष चुना गया और उन्हें सम्मान पत्र के साथ ट्रॉफी प्रदान की गई ज्ञातव्य हो कि नगर में लायनेस क्लब की सदस्यों के द्वारा समाज सेवा के कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं इसी तरह वैशाली ताम्रकार को डिस्ट्रिक्ट चेयर पर्सन का सम्मान पत्र के साथ ट्राफी प्रदान की गई

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ