*जिले में अब तक 161696 व्यक्तियों ने लगवाया टीका*
अनूपपुर 05 जुलाई 2021/ जिले में 18 से 44 वर्ष और 45 से 59 वर्ष तथा 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों द्वारा उत्साहपूर्वक कोविड-19 का टीका लगवाया जा रहा है। अब तक एक लाख 61 हजार 696 व्यक्तियों द्वारा कोविड-19 टीके की प्रथम और द्वितीय डोज लगवाई जा चुकी है। इसमें 1 लाख 45 हजार 697 व्यक्तियों ने प्रथम व 15 हजार 999 व्यक्तियों ने द्वितीय डोज लगवाई है।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. एसबी चौधरी ने बताया कि जिले में अब तक 4 हजार 221 हेल्थ केयर वर्करों को प्रथम व 3 हजार 185 हेल्थ केयर वर्करों को द्वितीय, 2 हजार 467 फ्रंट लाईन वर्करों को प्रथम व 1 हजार 701 फ्रंट लाईन वर्करों को द्वितीय तथा 18 से 44 वर्ष के 70 हजार 93 व्यक्तियों को प्रथम तथा 2383 व्यक्तियों को द्वितीय एवं 45 से 59 वर्ष के 44 हजार 912 व्यक्तियों को प्रथम व 5 हजार 475 व्यक्तियों को द्वितीय और 60 वर्ष से अधिक आयु के 24 हजार 4 व्यक्तियों को प्रथम और 3 हजार 255 व्यक्तियों को कोविड-19 का द्वितीय डोज लगाई जा चुकी है।
0 टिप्पणियाँ