निजी चिकित्सक की लापरवाही से गई मरीज की जान , प्रशासन ने सील कराई क्लीनिक

 निजी चिकित्सक की लापरवाही से गई मरीज की जान , प्रशासन ने सील कराई क्लीनिक






शनिवार देर शाम हुई कार्यवाही


संतोष चौरसिया

अनूपपुर । स्वास्थ्य विभाग तथा प्रशासन की संयुक्त टीम के द्वारा शनिवार की रात्रि कोतमा नगर के मुखर्जी चौक के समीप स्थित चिकित्सक डॉ अशोक राजपूत की निजी क्लीनिक को सील कर दिया गया । जिस वक्त प्रशासन के द्वारा यह कार्यवाही की गई उस समय चिकित्सक अपने क्लीनिक पर उपस्थित नहीं था ।


यह है मामला 


कोतमा निवासी 25 वर्षीय युवक जिस में कोरोना के लक्षण होने के बावजूद प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों का पालन न करते हुए निजी क्लीनिक का संचालन करने वाले डॉक्टर अशोक राजपूत के द्वारा टाइफाइड बताते हुए युवक का इलाज किया जा रहा था । जिसकी हालत बिगड़ने के बाद परिजनों के द्वारा गंभीर अवस्था में युवक को मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए दाखिल कराया गया । जहां काफी देर से इलाज मिलने के कारण युवक की मौत हो गई । इस मामले में सोशल मीडिया पर वायरल मृत्यु से पूर्व के बयान को आधार मानते हुए विभागीय अधिकारियों के द्वारा उक्त चिकित्सक के निजी क्लीनिक को सील करने की कार्यवाही की गई ।


कार्यवाही के पहले ही फरार हुआ आरोपी चिकित्सक


इस मामले में प्रशासन की कार्यवाही के पूर्व से ही चिकित्सक के द्वारा अपने क्लीनिक को बंद कर दिया गया है । जिसकी जानकारी भी विभागीय अधिकारी जुटा रहे हैं ।क्लीनिक को सील किए जाने के दौरान तहसीलदार कोतमा मनीष शुक्ला, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ के एल दीवान के साथ ही पुलिस बल उपस्थित रहा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ