संतोष चौरसिया
जमुना कोतमा भालूमाडा हालो ब्लॉक में पुत्र ने पिता को मारी गोली जांच में जुटी पुलिस थाना भालूमाडा क्षेत्र के अंतर्गत भालूमाडा हालो ब्लॉक के रहने वाले कालरी कर्मचारी कमल प्रसाद पाटसकर के पुत्र अंशुल पासकर ने पारिवारिक विवाद को लेकर 21 जून 2021 को अपने पिता को गोली मारकर घायल कर दिया घायल पिता कमल प्रसाद पाटसकर को कोतमा कालरी चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के उपरांत बिलासपुर अपोलो हॉस्पिटल उपचार के लिए रेफर किया गया है वहीं घटना की सूचना मिलने पर थाना भालू माडा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर विवेचना शुरू कर दी है घटना को अंजाम देने वाला आरोपी पुत्र फरार हो गया है बताया जाता है कमल प्रसाद पाटसकर गोविंदा कालरी मे सुबह ड्यूटी के लिए निकले हुए थे तभी रास्ते में पुरानी रंजिश को लेकर उनके पुत्र अंशुल पासकर ने कट्टे से उनके ऊपर गोली मार दी और वह बुरी तरह घायल हो गए राहत की बात यह थी कि उनकी जान बच गई और गोली उनके जबड़े पर लगते हुए उन्हें घायल कर दी जिनको उपचार के लिए अपोलो रेफर किया गया है
0 टिप्पणियाँ